Lucky Mark In Your Hand: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में कई प्रमुख पर्वत और रेखाएं होती हैं, जिसमें भाग्य रेखा, सूर्य पर्वत, शनि पर्वत, ह्रदय रेखा और धन रेखा प्रमुख हैं। वहीं हाथ में कुछ ऐसे लकी निशान होते हैं, जो व्यक्ति को अति धनवान बनाते हैं। साथ ही व्यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक बनता है। वहीं व्यक्ति को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं और उच्च व्यवसायी बनते हैं। साथ ही ऐसे लोग आभावों में जीवन नहीं व्यतीत करते हैं। इनके जीवन में इन्हें समय-समय पर अचानक धन लाभ प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इन योगों के बारे में…
हथेली में त्रिशूल का निशान होना मंगलकारी माना जाता है। वहीं किसी व्यक्ति के हाथ पर ह्रदय रेखा के सिरे पर गुरु पर्वत के पास त्रिशूल का निशान हो ऐसा व्यक्ति अति धनवान होता है। साथ ही समाज में लोकप्रिय होता है और मान- सम्मान और प्रतिष्ठा पाता है। वहीं ऐसे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ और उच्च पद प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोग बिजनेस में भी अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। इसके अलावा यदि सूर्य रेखा पर त्रिशूल का निशान बना हो तो व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ और उच्च पद प्राप्त होता है। साथ ही ऐसे लोग किस्मत के धनी और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं।
हाथ में मछली का चिह्न होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही हथेली पर यह निशान लंबी आयु का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में काफी नाम और शोहरत कमाते हैं और उच्च पद प्राप्त करते हैं। वहीं ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। साथ ही इनको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही हथेली पर यह निशान लंबी आयु का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में काफी नाम कमाते हैं और उच्च पद प्राप्त करते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में घोड़े की आकृति या स्तंभ जैसा निशान हो तो ऐसा व्यक्ति सभी भौतिक सुख पाता है। साथ ही ये लोग प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। वहीं ये लोग परिश्रमी और दूरदर्शी होते हैं। वहीं ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग खेल के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ऐसे लोगों के बारे में माना जाता है कि उन्हें जीवन के हर मोड़ पर सफलता मिलती है और कहा जाता है कि ऐसे लोगों को कम मेहनत में ही बेहतर परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। साथ ही ये लोग व्यवहारिक होते हैं।
हाथ में धनुष, चक्र, माला, वज्र या चतुष्कोण का निशान बेहद मंगलकारी माना जाता है। ऐसे लोगों पर धन के देवता कुबेर की कृपा होती है। साथ ही इन लोगों पर अकूत धन- संपत्ति होती है। वहीं इन लोगों को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं और उच्च व्यवसायी बनते हैं। ये लोग व्यापार में रिस्क लेकर खूब लाभ कमाते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ पर तराजू का चिह्न बनता है तो यह लक्ष्मी योग कहलाता है। ऐसे लोगों के पास अपार धन संपत्ति के मालिक होते हैं। साथ ही ऐसे लोग कारोबार में अच्छा पैसा कमाते हैं और उच्च व्यवसायी बनते हैं। इन लोगों को करियर के रूप में व्यापार को ही चुनना चाहिए। यह निशान बहुत ही कम लोगों की हथेली पर बनता है। ऐसे लोग हमेशा अपनी शर्तों पर ही जीवन जीते हैं। साथ ही ये लोग सामाजिक होते हैं। वहीं ये लोग सात्विक होते हैं, ये लोग भगवान को मानने वाले होते हैं।
अगर किसी व्यक्ति की हाथ पर गुरु पर्वत के नीचे उभार के साथ मंदिर का निशान बना हो तो व्यक्ति बहुत ही किस्मत के धनी होते हैं। वहीं ये लोग लोकप्रिय होते हैं और इनको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति कभी भी आभावों में जीवन नहीं व्यतीत करता है। इनके जीवन में इन्हें समय-समय पर अचानक धन लाभ प्राप्त होता है रहता है। वहीं इन लोगोंं की अपने पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग होती है। ये लोग हर परिस्थिति में सामंजस्य बिठाते हैं। ये लोग थोड़े क्रोधी तो होते हैं। लेकिन अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने को प्रयास करते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर कमल के फूल जैसा कोई निशान बना हुआ तो उसके ऊपर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना हुआ होता है। साथ ही ऐसे लोग अति धनवान होते हैं। वहीं ये लोग धन की सेविंग करने में सफल होते हैं। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही इस योग का प्रभाव वैवाहिक जीवन पर भी खूब पड़ता है। ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये लोग अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए समय- समय पर घूमने का प्लान बनाते हैं।
हस्तेखा शास्त्र मुताबिक झंडे के चिन्ह को भी शुभ माना गया है। खासतौर पर यह जिस व्यक्ति की हथेली में पाया जाता है वह हर कार्य में जीत हासिल करता है और कभी भी विवाद में नहीं फंसता है। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। वहीं ये लोग परिश्रमी होते हैं। ऐसे व्यक्ति धार्मिक और शांत स्वभाव का होता है। ये लोग अपने मूल निवास से कई और जाकर रहते हैं। साथ ही इन लोगों का बिजनेस देश-विदेश में फैला होता है। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं और ये खुलकर पैसे खर्च करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को व्यापार में पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलता है। साथ ही ये लोग लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैैं और ये लोग बिल्कुल भी कंसूज नहीं होते हैं।