Venus Transit In Taurus:  शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह को वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल जब भी बदलती है तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 29 जून को अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र के गोचर से करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए भरपूर नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं धर्म- कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दशम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपाको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेत मिलेगी। वहीं आप अगर मनचाही नौकरी की तलाश में थे, तो आपका यह इंतजार खत्म होने वाला है और आपको शुक्र गोचर का लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आपको बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। वहीं कारोबारी वर्ग व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय शानदार है।