Shukra Guru Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 5 जून शुभ ग्रह शुक्र और गुरु एक दूसरे से 60 डिग्री की कोणीय स्थिति पर स्थित होंगे। इन दोनों ग्रहों की इस कोणीय योग को लाभ योग या लाभ दृष्टि योग कहते है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की लाभ दृष्टि से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

आप लोगों के लिए गुरु और शुक्र की लाभ दृष्टि लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी यह समय शानदार है। वहीं इस अवधि में कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन का नया स्रोत बन सकता है। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

गुरु और शुक्र की लाभ दृष्टि कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकती है। इस अवधि में आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है।

गुरु और शुक्र की लाभ दृष्टि तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपको व्यावसायिक साझेदारियों से लाभ होगा। इस समय सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही इस दौरान पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।