Navpancham Raj Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 मई 2025 को धन-वैभव के दाता शुक्र मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं दूसरी ओर मंगल कर्क राशि से निकलकर अपनी मित्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल इस राशि में 7 जून को प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मंगल और शुक्र मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इन दोनों के द्वारा इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ आय के नए साधन खुल सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलने के साथ रोग, दोष, और धन संबंधित समस्याओं से निजात मिल सकती है। आइए जानते हैं शुक्र-मंगल का नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए भाग्यशाली हो सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

निर्जला एकादशी पर बुध का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्र सातवें भाव और मंगल एकादश भाव में है। ऐसे में नवम पंचम का योग बन रहा है। शुक्र से पांचवें स्थान पर मंगल विराजमान है और मंगल से नौवें स्थान पर शुक्र है। शुक्र मंगल एक- दूसरे से त्रिकोण पर हैं। ऐसे में दोनों ही ग्रहों ने एक-दूसरे को एक्टिवेट कर दिया है। नवपंचम राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। मंगल धन भाव पर दृष्टि डालेंगे, ऐसे में जीवन में चल रही धन संबंधित समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही इनकम में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मेडिकल, इंजीनियरिंग से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आय के नए साधन खुल सकते हैं। छात्रों के लिए भी नवपंचम योग सफलता के द्वारा खुल सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। इसके साथ ही व्यवहार अच्छा होने वाला है। रोगों से मुक्ति मिल सकती है। घर-परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।

शुक्र सातवें और 12वें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में विराजमान है। इसके साथ ही शुक्र की दृष्टि कुंडली के 12वें भाव पर पड़ रही है और मंगल दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मंगल-शुक्र का बना नवम पंचम योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। आपके जीवन में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही विवाह में आ रही अड़चन भी खत्म होगी। आपका अच्छी जगह विवाह तय हो सकता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी समाप्त हो सकती है। व्यापार में लगातार चली आ रही मंदी अब खत्म हो सकती है। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये वक्त अच्छा साबित हो सकता है। विदेश के माध्यम से आपको अच्छा खासा धन लाभ कमा सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। विदेश में फंसा पैसा भी मिल सकता है। इसके अलावा विदेश जाने का सपना दे रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। संगीत, कला, फिल्म, फैशन आदि जगत से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। भूमि, भवन और प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

कर्क राशि के जातकों की कुंडली शुक्र 11वें और चौथे भाव के स्वामी होकर के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। कर्म भाव में शुक्र और धन भाव में मंगल विराजमान रहेंगे। ऐसे में शुक्र मंगल का नवम पंचम का योग इस राशि के जातकों को कई मायनों में खास हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो कोई नया व्यवसाय शुरू करना लाभकारी हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। धन संचय कर पाने में भी सफल होंगे। आपकी कोई प्लॉट, फ्लैट खरीदने की इच्छा पूरी कर सकते हैं। 11वें भाव के स्वामी शुक्र के होने के कारण आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में चले आ रहे दुखों से भी राहत मिल सकती है। आपके मन को शांति रहेगी और तनाव से मुक्ति मिल सकती है। मंगल की दृष्टि आठवें भाव पर पड़ रही है। ऐसे में आपको गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। डूबा हुआ पैसा भी मिल सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में चल रहे संघर्षों और चुनौतियों भी समाप्त होंगी और मंगल के कारण आपका दबदबा होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी।

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।