Surya Shani Gochar 2025, Shodashpanchank Yoga 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में अलग-अलग देखने को मिल सकता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है और ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में विराजमान है। पिता-पुत्र होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। शनि मीन राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालते रहेंगे। ऐसे ही शनि सूर्य के साथ दुर्लभ षोडशपंचाक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 जून को सुबह 1 बजे सूर्य-शनि एक-दूसरे से 80 डिग्री पर थे, जिससे षोडशपंचाक योग का निर्माण हो रहा है। इसे इंग्लिश में बाईनोविल संयोग’ (Binovile Combination)योग कहा जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को दौलत-शोहरत की प्राप्ति हो सकती है। सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी-बिजनेस के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है।
इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य का षोडशपंचाक योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के भाग्य भाव में शनि और लाभ के भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए कई काम पूरे हो सकते हैं। शनि के कारण किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति आ सकती है। विदेश यात्रा का भी सपना पूरा हो सकता है। विदेश संबंधित कामों में आप सफल हो सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। कामों में लंबे समय से चली आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आमदनी में भी काफी लाभ मिलने वाला है। सुख-संपदा की प्राप्ति हो सकती है।
इस राशि के जातकों के लिए षोडशपंचाक योग काफी फलदायी हो सकता है। इस राशि के लाभ भाव में शनि और लग्न भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपके जीवन में चली आ रही कोई परेशानी पूरी हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शारीरिक समस्याएं भी धीरे-धीरे कम हो सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनत और लगन का फल मिल सकता है। ऐसे में पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लंबे समय से रुका हुआ या फिर किसी को दिया हुआ पैसा आपको मिल सकता है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं।
शनि-सूर्य का षोडशपंचाक योग इस राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। इस राशि में सूर्य नवम और शनि छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय में तेजी से वृद्धि हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल हो सकते हैं। सूर्यदेव की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपका दबदबा रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। कार्य से जुड़ी कुछ लंबी यात्राएं कर सकते हैं। इसके साथ ही धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। सरकारी पद में कार्यरत जातकों को सरकार या फिर उच्च अधिकारियों से अच्छा लाभ मिल सकता है।
जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें