Taurus Horoscope July To December 2025: वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 के बीते माह काफी खास रहे हैं। इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह से उतार-चढ़ाव भी आए है। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य समस्याएं से लेकर दांपत्य जीवन में तनाव, पारिवारिक सुखों में कमी, संतान पक्ष से मतभेद से लेकर करियर और व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बता दें कि साल के आरंभ में इस राशि के लग्न भाव में गुरु विराजमान थे। ऐसे में कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव को देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही मंगल साल के आरंभ में अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान रहे थे और उनकी दृष्टि तीसरे, छठे, नौवें और बारहवें भाव पर पड़ रही थी, जिसके कारण कोर्ट केस, खर्च, स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने से लेकर क्रोध, झगड़े, अस्पताल के चक्कर और धन हानि का सामना करना पड़ा।
अगर किसी की कुंडली में राहु या केतु की दशा/अंतर्दशा थी, तो उनकी नौकरी भी छूटने की संभावना बनी रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो अक्टूबर 2024 से लेकर जून 2025 तक मंगल का गोचर अत्यंत कष्टकारी रहा। इसके साथ ही शनि मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के ग्यारहवें भाव यानी लाभ भाव में विराजमान है। आइए जानते हैं वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई से लेकर दिसंबर 2025 तक का समय कैसा रहेगा…
वृषभ राशि की वर्तमान कुंडली के अनुसार, धन भाव में गुरु, चौथे भाव में केतु, दशम भाव में राहु और लाभ भाव में शनि का गोचर है। ये सभी ग्रह लंबे समय तक अपनी-अपनी राशियों में रहेंगे, जिससे जीवन में अस्थायित्व की स्थिति बनी रही।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 जून 2025 को मंगल ने राशि परिवर्तन कर सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश किया है। इसके साथ ही मंगल की दृष्टि दशम, सप्तम और अष्टम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती है और दांपत्य जीवन में सुधार आएगा।
देवताओं के गुरु बृहस्पति दूसरे भाव में विराजमान है। इसके साथ ही अक्टूबर में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे तीसरे भाव में प्रवेश कर गोचर कर रहे हैं और दिसंबर में पुन: मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के अतिचारी होने से इस राशि के जातकों के जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। गुरु महाराज अष्टम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होंगी। पुराने अटके पैसे मिल सकते हैं। इसके अलावा अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही गुरु की दृष्टि छठे भाव पर पड़ेगी, जो पुराने कर्ज को समाप्त करने में सहायक होगी, साथ ही दशम भाव पर गुरु की दृष्टि करियर में विस्तार देगी। राहु की नकारात्मकता गुरु के प्रभाव से कम होगी।
न्याय के देवता शनि की बात करें, तो भाग्य भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आय के साधन बढ़ेंगे और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि शनि थोड़ा विलंब से फल देते हैं, लेकिन जब फल देते हैं तो बहुत बड़ा देते हैं। शनिवार को शनि मंत्रों का जाप, पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना, तेल दान करना और ईमानदारी से कार्य करना शनि को प्रसन्न करेगा। शनि की दृष्टि लग्न (पहले भाव), पंचम भाव (शिक्षा, संतान) और अष्टम भाव (गुप्त धन, शोध, ससुराल) पर पड़ेगी। शनि गुरु की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं, जिससे 11वें, 1वें, 5वें, 8वें, 9वें और 2वें भावों की वृद्धि होगी।
शनि इस समय अपने ही नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में हैं, जिससे जातकों में कार्य क्षमता, ऊर्जा और लगन की वृद्धि होगी। राजनीति, प्रशासन, शोध, शिक्षा आदि क्षेत्रों में भी सफलता के संकेत हैं। मन की नकारात्मकता समाप्त होगी, स्वास्थ्य में सुधार आएगा, और आर्थिक संकट समाप्त होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। पहली संतान से थोड़े मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधानी रखनी होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। शनि की दृष्टि लग्न पर पड़ने से व्यवहार में थोड़ी कठोरता आ सकती है, लेकिन शुक्र की कृपा से संतुलन बना रहेगा।
ग्रहों के सेनापति मंगल की बात करें, तो 12वें भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में खर्च होगा, लेकिन यह खर्च लाभकारी रहेगा। विदेश से व्यापार बढ़ सकता है। करियर और बिजनेस दोनों के लिए यह समय अनुकूल है।
टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह के तीसरे सप्ताह के साथ सावन माह आरंभ हो रहा है। इस सप्ताह के आरंभ में ही शनि मीन राशि में वक्री होंगे। इसके साथ ही सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।