Tirgrahi Yog In Mithun 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करते हैं, जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में बुध, सूर्य और गुरु ग्रह का त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। क्योंकि बुध ग्रह 6 जून को अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। तो वहीं सूर्य ग्रह 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, तो वहीं गुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में इस त्रिग्रही योग के बनने के कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
त्रिग्रही योग वृष राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा होगा और बुद्धिमानी से हर तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम भी होंगे।व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। यदि किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें गति और सफलता मिल सकती है। निवेश से लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं और आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। अचल संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ मिलने के संकेत भी हैं। भोग-विलास और सुख में वृद्धि होगी। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
त्रिग्रही योग का बनना मीन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे।