Naak Par Massa Ya Til Hone: हर व्यक्ति के शरीर में किसी न किसी जगह पर तिला या फिर मस्सा होता है। होठ, गाल, कान, गले, हाथ, पैर, पेट, कमर से लेकर तलवों तक में मस्से पड़ जाते है। किसी के लाल रंग के होते हैं, तो किसी के काले रंग के होते हैं। जिनके बारे में शुभ या फिर अशुभ कई धारणाएं प्रचलित है। तिल या फिर मस्से की सुंदरता के पैमाने में भी आंका जाता है। वहीं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इनका आपके जीवन में किसी न किसी तरह का नाता अवश्य होता है। अगर आपकी नाक में मस्सा है, तो इसका भी कुछ न कुछ मतलब अवश्य होता है। इसका आपके भविष्य से कोई न कोई गहरा नाता अवश्य होता है। आइए जानते हैं नाक में मस्से और तिल होने का क्या है मतलब…
बता दें कि अगर किसी महिला की नाक के आगे वाले हिस्से में लाल रंग का मस्सा है, तो वह रानी की तरह जीवन जीती है। जीवन में वह हर एक ऐशो आराम पाती हैं। इसे सौभाग्य की निशानी माना है। हमेशा खुश रहने के साथ सुखी रहती हैं। नौकरी में भी ऊंचे पद में पहुंचती है।
सामुद्रिक शास्त्र में नाक में काले रंग का मस्सा होना शुभ नहीं माना जाता है। इस तरह की महिलाओं को वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं होता है। ये व्यभिचारिणी स्त्री होती है यानी इसका पति के अलावा किसी अन्य पुरुष से संबंध हो सकता है। इसके अलावा ये बहुत ही तेज, चंचल और लोगों को परेशान करने वाली है। इसके साथ ही ये कम उम्र में विधवा भी हो सकती है।
अगर किसी स्त्री की नाक के दाएं तरफ तिल है, तो वह काफी सौभाग्यशाली होती हैं। संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मायके पक्ष से हमेशा सहयोग मिलता है। इसके साथ ही इनका अपनी साथी के प्रति बहुत लगाव होता है और दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आती रहेगी। नौकरी में भी काफी लाभ मिलता है और अपनी मेहनत और लगने से ऊंचे ओहदे में पहुंचती हैं।
अगर किसी महिला के नाक के बीचो-बीच तिल होता है, तो वह हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन इन्हें किसी काम में दखलंदाजी पसंद नहीं होती है। ये काफी खुले विचार के लोग होते हैं।
जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।