Why Shani Dev Gets Angry: हिंदू धर्म में शनिदेव को बेहद शक्तिशाली देवता माना जाता है। वे कर्मफलदाता हैं यानी इंसान को उसके अच्छे या बुरे कर्मों का फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि की कृपा से जीवन में तरक्की, सुख-शांति और सफलता मिलती है। लेकिन अगर शनिदेव किसी व्यक्ति से नाराज हो जाएं तो उसे जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ काम ऐसे होते हैं जो शनिदेव को गुस्सा दिला सकते हैं। अगर गलती से भी आप ये काम करते हैं तो जीवन में रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से काम शनिदेव को नाराज करते हैं…

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वे हमेशा सच और इंसाफ का साथ देते हैं। अगर कोई व्यक्ति दूसरों के साथ धोखा करता है, किसी का हक मारता है या कमजोर लोगों को सताता है तो शनिदेव बेहद नाराज हो जाते हैं। यह गुस्सा इंसान के जीवन में परेशानियों का कारण बन जाता है। इसलिए हमेशा ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलें।

शनिदेव को सात्विक और शुद्ध जीवन पसंद है। शराब, मांस या अन्य तामसिक भोजन करने वाले लोग शनिदेव की नजरों में गलत माने जाते हैं। खासकर शनिवार के दिन इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही हो तो और भी सतर्क रहें। शनिवार को हल्का और सात्विक भोजन करें और कोशिश करें कि तेल में तली चीजों से बचें।

शनिदेव उन लोगों से नाराज होते हैं जो अपने माता-पिता, बुजुर्गों या गुरुओं का सम्मान नहीं करते। बुजुर्गों का अपमान करना शनिदेव की नजर में बड़ा अपराध माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में शनि दोष से परेशान रहते हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए हमेशा बड़ों का आदर करें, उनकी सेवा करें और उनकी बातों को मानें।

शनिवार के दिन जुआ या सट्टा खेलने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को आर्थिक संकट, मानसिक तनाव और पारिवारिक अशांति झेलनी पड़ सकती है। अगर कोई व्यक्ति शनिदेव की कृपा चाहता है तो उसे इन बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।

जो लोग कामचोरी करते हैं, आलसी रहते हैं या बिना मेहनत के फल पाना चाहते हैं, उन्हें शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ती है। अगर आप चाहते हैं कि जीवन में सफलता मिले तो मेहनत करें और धैर्य रखें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।