Yogini Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से जीवन में आए सभी पापों से मुक्ति मिलती है और दुख-दरिद्रता का नाश होता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस व्रत की महिमा का विशेष वर्णन मिलता है। कहा गया है कि योगिनी एकादशी व्रत करने से रोगों से छुटकारा मिलता है और पुण्य प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन अगर लक्ष्मी-नारायण की विधिपूर्वक पूजा की जाए और विशेष मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन की तमाम परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं योगिनी एकादशी पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए, इसके नियम क्या हैं और इस व्रत को करने से क्या लाभ मिलते हैं।
इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून 2025, शनिवार को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून सुबह 7:18 बजे शुरू होकर 22 जून सुबह 4:27 बजे समाप्त होगी।
दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन श्रद्धा से भगवान विष्णु का स्मरण और मंत्रों का जाप किया जाए तो जीवन के सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से जीवन के पाप कर्म समाप्त हो जाते हैं और व्यक्ति अगले जन्मों में भी सुखद फल प्राप्त करता है। खास बात यह भी है कि इस व्रत को रोग नाशक एकादशी कहा गया है। जो व्यक्ति शारीरिक या मानसिक कष्टों से परेशान है, उसके लिए योगिनी एकादशी का व्रत अत्यंत लाभकारी माना गया है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।