इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में गुरुवार (6 जनवरी) को भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा के फ्लॉप होने के बाद पहले श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। इसके बाद शुभमन गिल ने शतक से चूक गए। केएल राहुल से पहले बल्लेबाजी के आए अक्षर पटेल ने भी अर्धशतक जड़ा।

शुभमन गिल वनडे में 7वें शतक के करीब थे, लेकिन 12 पारियों का इंतजार खत्म करने से वह 13 रन से चूक गए। उन्होंने वनडे में पिछला शतक सितंबर 2023 में जड़ा था। दूसरी ओर अक्षर पटेल ने वनडे में तीसरा अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने 26 महीने का सूखा खत्म किया। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2022 में अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद उन्हें अगले अर्धशतक के लिए 14 पारियों का इंतजार करना पड़ा।

भारत की पारी के 36वें ओवर में केएल राहुल आउट हुए। वह आदिल रशीद की गेंद पर उनको ही कैच दे बैठे। इसके बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए। दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा। भारत को जीत के लिए 18 और गिल को शतक के लिए 17 रन चाहिए थे। साकिब महमूद की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह मिड विकेट पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। गिल ने अपनी पारी में 14 चौके लगाए।

अक्षर पटेल का यह वनडे करियर में तीसरा अर्धशतक था। वह 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 47 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्का लगाया। अक्षर का यह भारत में पहला अर्धशतक था। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2022 में 56 और जुलाई 2022 में नाबाद 64 रन की पारी खेली थी। अक्षर ने इससे पहले श्रीलंका दौरे पर 33 और 44 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 7 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा। वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। पूरी खबर पढ़ें।