India vs England 1st test match: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लीड्स में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत अंपायर से नाराज हो गए और उनके साथ से बॉल लेकर उसे फेंक दिया। पंत का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है उन्होंने पहले अंपायर से बात की और फिर उनसे गेंद लेकर उसे नीचे मैदान पर फेंक दिया। इस बात की भी संभावना है कि पंत को उनके इस बर्ताव के लिए जुर्माना लगाया जा सकता है।
खेल के तीसरे दिन पहले सत्र के दौरान भारतीय उप-कप्तान ऋषभ पंत ने अंपायर पॉल रीफेल से गेंद को बदलने का आग्रह किया, लेकिन अंपायर ने उसे मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंत अंपायर से साफ तौर पर नाराज नजर आए और गेंद को जमीन पर फेंक दिया। वीडियो में दिख रहा है कि पंत ने पहले अंपायर से गेंद को बदलने की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे खारिज कर दिया और शायद इसे बाद में बदलने की बात कही। अंपायर की असहमति के बाद पंत ने गेंद को नीचे फेंक दिया।
पहले सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने बार-बार मैदान अंपायर से बहस की कि गेंद का आकार बदल गया है। जसप्रीत बुमराह भी वीडियो में मैदानी अंपायर से बात करते हुए दिख रहे हैं। तीसरे दिन खेल जैसे ही 60 ओवर के करीब पहुंचा, पंत को पॉल रीफेल से गेज का उपयोग करके गेंद की साइज की जांच करने का अनुरोध करते देखा गया।
रीफेल ने गेज का उपयोग किया और गेंद बिना किसी समस्या के गुजर गई, जिससे उन्हें अनुरोध को अस्वीकार करना पड़ा। पंत ने अंपायर से इसे फिर से जांचने का आग्रह किया, लेकिन रीफेल अपने फैसले पर कायम रहे। दो ओवर बाद कप्तान शुभमन गिल ने एक और प्रयास किया और गफ्फनी से गेंद बदलने का अनुरोध किया। उसे भी ठुकरा दिया गया।
pic.twitter.com/dyj1Af35kX