India vs England 2nd Test Match Scorecard, IND vs ENG LIVE Cricket Score: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं और इस टीम की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है। अभी क्रीज पर केएल राहुल 28 जबकि करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए थे और भारत को 180 रन की बढ़त मिली थी। पहली पारी में सिराज ने 6 जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। वहीं इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक ने 158 रन जबकि जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने यशस्वी के रूप में एक विकेट गंवाया था और फिलहाल मजबूत स्थिति में है।

भारत की दूसरी पारी

भारत का दूसरी पारी में पहला विकेट यशस्वी के रूप में गिरा जिन्होंने 28 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल ने 28 रन बना लिए थे जबकि करुण नायर 7 रन पर नाबाद थे। तीसरे दिन दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग को एकमात्र सफलता मिली थी।

इंग्लैंड की पहली पारी, स्मिथ-ब्रुक के शतक

इंग्लैंड की तरफ से ओपनर जैक क्राउली ने 19 रन बनाए जबकि बेन डकेट, ओली पोप और कप्तान बेन स्टोक्स शून्य पर आउट हुए। जो रूट ने 22 रन की पारी खेली। ब्रुक ने 158 रन बनाए जबकि क्रिस वोक्स 5 रन पर आउट हुए। स्मिथ 184 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सिराज ने 6 जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। पहली पारी में इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज डक पर आउट हुए।

गिल ने लगाया दोहरा शतक

इससे पहले भारत ने कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक (269) की मदद से पहली पारी में 151 ओवर में 587 रन बनाए। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल (87 रन), रविंद्र जडेजा (89 रन) और वाशिंगटन सुंदर (42 रन) ने टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायटन कॉर्स भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया को अब 244 रन की लीड मिल चुकी है। तीसरे दिन भारत का एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा जिन्होंने 28 रन की पारी खेली थी। अभी क्रीज पर केएल राहुल और करुण नायर मौजूद हैं।

भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा और उन्हें 28 रन के स्कोर पर जोश टंग ने LBW आउट कर दिया। अब तीसरे नंबर पर करुण नायर आए हैं। भारत की बढ़त 232 रन की हो गई है।

राहुल और यशस्वी ने काफी सधी शुरुआत की है और दोनों फिलहाल रन बनाने की जल्दबाजी में नहीं दिख रहे हैं। भारत ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं और भारत की बढ़त 207 रन की हो गई है।

भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में शुरू हो गई और ओपन करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर आ चुके हैं। पहला ओवर क्रिस वोक्स फेंक रहे हैं।

भारत के 587 रन के जबाव में इंग्लैंड पहली पारी में 407 रन पर आउट हो गई और भारत को 180 रन की बढ़त मिली। सिराज ने 6 जबकि आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक ने 158 रन जबकि जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 रन की पारी खेली।

सिराज ने अपना 5वां विकेट जोश टंग के रूप में लिया और भारत को 9वीं सफलता भी दिलाई। इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 407 रन बना लिए हैं। भारत अब 180 रन आगे है।

भारत को 8वीं सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई और उन्होंने ब्रायडन कार्स को डक पर पगबाधा आउट कर दिया। सिराज का भी ये पहली पारी में चौथा विकेट रहा। इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 396 रन बना लिए हैं।

आकाशदीप ने भारत को 7वीं सफलता दिलाई और क्रिस वोक्स को उन्होंने 5 रन के स्कोर पर करुण नायर के हाथों कैच आउट करवा दिया। आकाशदीप की पहली पारी में ये चौथी सफलता रही। इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 395 रन बना लिए हैं।

आकाशदीप ने हैरी ब्रुक को 158 रन पर बोल्ड कर दिया और भारत को बड़ी राहत दी। ब्रुक ने स्मिथ के साथ मिलकर 368 गेंदों पर 303 रन की साझेदारी की और इस साझेदारी को तोड़ने का काम आकाशदीप ने किया।

ब्रुक और स्मिथ के बीच 365 गेंदों पर 301 रन की साझेदारी हो चुकी है और इंग्लैंड की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। इस टीम ने 5 विकेट पर 386 रन बना लिए हैं।

जेमी स्मिथ के बाद हैरी ब्रुक ने भी अपने 150 रन पूरे किए और इसके लिए उन्होंने 222 गेंदों का सामना किया। स्मिथ और ब्रुक को आउट करने की भारत की सारी कोशिश अब तक नाकाम रही है।

भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने अब तक 12 ओवर गेंदबाजी की है और उन्होंने 69 रन दिए हैं और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। ब्रुक और स्मिथ जमे हुए हैं। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 365 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन टी तक 5 विकेट पर 355 रन बना लिए हैं और भारत से अभी 232 रन पीछे है। ब्रुक अभी 140 रन जबकि जेमी स्मिथ 157 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 271 रन की साझेदारी हो चुकी है।

इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं और ब्रुक और स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए 268 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत के लिए ये जोड़ी बेहद घातक साबित हो रही है और इनके सामने कोई भी गेंदबाज प्रभावी साबित नहीं हो रहा है।

हैरी ब्रुक और जेमी स्मिथ के बीच पहली पारी में 250 रन की साझेदारी 294 गेंदों पर हो चुकी है। स्मिथ अभी 154 रन जबकि ब्रुक 124 रन पर खेल रहे हैं। इस टीम ने 5 विकेट पर 337 रन बना लिए हैं।

जेमी स्मिथ ने पहली पारी में 150 रन 144 गेंदों पर पूरे किए और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 19 चौके लगाए। इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट पर 323 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 300 रन पूरे कर लिए हैं। ब्रुक अभी 112 रन जबकि स्मिथ 133 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 217 रन की साझेदारी हो चुकी है।

जेमी स्मिथ के बाद अब हैरी ब्रुक ने भी शतक पूरा कर लिया और इसके लिए उन्होंने 137 गेंदें ली। स्मिथ और ब्रुक के बीच अब छठे विकेट के लिए 182 गेंदों पर 191 रन की साझेदारी हो चुकी है।

हैरी ब्रुक शतक के करीब हैं और 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। जेमी स्मिथ का तूफान जारी है। वो किसी भारतीय गेंदबाज को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है और भारत को छठे विकेट की तलाश है। तीसरे दिन पहले सत्र में शुरुआती दो विकेट मिलने के बाद इंग्लैंड ने बेहद तेज गति से रन बनाए और 84 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद ब्रुक और स्मिथ ने स्कोर को 249 तक पहुंचा दिया।

इंग्लैंड की टीम ने लंच तक 5 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं और अभी ये टीम 338 रन पीछे है। स्मिथ 102 जबकि हैरी ब्रुक 91 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 165 रन की साझेदारी हो चुकी है।

जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों पर शतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 14 चौके लगाए।

ब्रुक और स्मिथ वनडे के अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं और दोनों ने 143 गेंदों पर 152 रन की साझेदारी कर ली है। भारत को विकेट की तलाश है और ये जोड़ी खतरनाक साबित होती जा रही है साथ ही शतक के करीब दोनों पहुंच चुके हैं।

इंग्लैंड ने 5 विकेट पर पहली पारी में भारत के खिलाफ 209 रन बना लिए हैं। स्मिथ और ब्रुक काफी तेज बैटिंग कर रहे हैं और दोनों के बीच 105 गेंदों पर 125 रन की साझेदारी हो चुकी है।

स्मिथ और ब्रुक के बीच पहली पारी में शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने 89 गेंदों पर 100 रन की पार्टनरशिप कर ली है। स्मिथ 64 और ब्रुक 65 रन पर खेल रहे हैं।

जेमी स्मिथ ने पहली पारी में अपना अर्धशतक 43 गेंदों पर पूरा किया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं और 425 रन अभी पीछे है। भारत को विकेट की तलाश है।

ब्रुक और स्मिथ शानदार बैटिंग कर रहे हैं और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 60 गेंदों पर 63 रन की साझेदारी हो चुकी है। ये साझेदारी खतरनाक होती जा रही है जिसे तोड़ने की जरूरत है।

पहली पारी में भारत के खिलाफ हैरी ब्रुक अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने अपना अर्धशतक 72 गेंदों पर पूर कर लिया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 131 रन बना लिए हैं।

तीसरे दिन दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने के बाद इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर जेमी स्मिथ 13 रन जबकि हैरी ब्रुक 42 रन पर खेल रहे हैं।