IND vs ENG 2nd test match: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमी स्मथि ने खेल के तीसरे दिन पहली पारी में अपनी टीम के लिए गजब की पारी खेली और बेहद तेज गति से रन बनाते हुए अपना शतक पूरा किया। स्मिथ की शतकीय पारी से टीम इंडिया को परेशानी में डाल दिया।

जेमी स्मिथ ने खबर लिखे जाने तक 102 रन बना लिए थे और क्रीज पर जमे हुए थे। यही नहीं उन्होंने हैरी ब्रुक के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 154 गेंदों पर 165 रन की साझेदारी भी कर ली थी और लंच तक इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट पर 249 रन बना लिए थे। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। जेमी की ये पारी तब सामने आई जब इंग्लैंड ने 5 विकेट 84 रन पर गंवा दिए थे।

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में खेल के तीसरे दिन भारत की शुरुआत अच्छी रही थी और सिराज ने दो विकेट लेकर टीम को राहत की सांस दी थी, लेकिन स्मिथ ने ऐसी पारी खेली कि माजरा ही बदल गया। स्मिथ ने पहली पारी में अपना शतक सिर्फ 80 गेंदों पर पूरा कर लिया और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 14 चौके लगाए। उन्होंने बेहद तेज गति से इंग्लैंड के लिए रन जुटाए और किसी भी भारतीय गेंदबाज को नहीं बख्शा।

स्मिथ ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा शतक लगाया और भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये उनका पहला शतक रहा। भारत के खिलाफ 80 गेंदों पर शतक लगाकर उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया और इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बने। उन्होंने हैरी ब्रुक की बराबरी कर ली जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 80 गेंदों पर टेस्ट में शतक लगाया था तो वहीं स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 85 गेंदों पर ये कमाल किया था।

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

76- गिल्बर्ट जेसप बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल- 190277- जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज- 202280- हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी- 202280- जेमी स्मिथ बनाम भारत, एजबेस्टन- 202585- बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड, लॉर्ड्स- 2015

Delivering on his incredible talent! ?Sensational from Jamie Smith! ?@IGcom | ??????? #ENGvIND ?? pic.twitter.com/jJoCMGn89O