भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया था। कटक में भी उनसे ऐसे ही एक पारी की उम्मीद है। अगर गिल नागपुर वाला कमाल कटक में भी करते हैं तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। गिल वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज 85 रन दूर है। ऐसे में वह साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला को पीछे छोड़ देंगे।

शुभमन गिल ने अपने तक 48 मैचों में 2415 रन बनाए हैं। वह 2500 वनडे रन के आंकड़े से 85 रन ही दूर हैं। अगर कटक में वह कम से कम 85 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम पारियों में 2500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। कटक में अगर गिल यह कारनामा करते हैं तो वह 50 से कम पारियों में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। हाशिम ने 53 पारियों में वनडे में 2500 रन बनाए थे।

बल्लेबाज शुभमन गिल ने 31 जनवरी, 2019 में वनडे डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में उन्होंने पहले वनडे में 9 रन बनाए। अब तक उन्होंने 48 मैचों में 2415 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और एक दोहरा शतक भी लगाया है। वहीं 15 अर्धशतक भी जमाया है।