होली 14 मार्च 2025 को खेली जाएगी, लेकिन टीम इंडिया ने 9 मार्च को ही भारतीयों की होली मना दी। रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को — विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा लगातार दो आईसीसी फाइनल जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान भी बन गए। रोहित की अगुआई में ही साल 2024 में भारत ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया। रोहित शर्मा से पहले एमएस धोनी ने 2011 (क्रिकेट वर्ल्ड कप) और 2013 (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) में भारत को विश्व विजयी बनाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही भारत ने 25 साल पुराना बदला पूरा किया। भारत को 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल तब आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने दूसरी बार कीवियों को दूसरी बार आईसीसी नॉकआउट मैच में हराया। दोनों बार रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत मिली है। इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दुबई में हराकर 12 साल का सूखा खत्म किया। इससे पहले वह 2013 में वनडे में आईसीसी टूर्नामेंट जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद भारतीय टीम 2 बार फाइनल में हारी। 2 बार सेमीफाइनल में सफर समाप्त हुआ। 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल में हार मिली थी। 2015 वनडे वर्ल्ड कप 2019 वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में हारी थी।

दिग्गज कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 3 आईसीसी ट्रॉफी जीते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में 2 आईसीसी ट्रॉफी जीता। इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था।