India A vs England Lions 1st Unofficial Test Match Live Score: इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में इंग्लैंड लायंस ने 7 विकेट पर 527 रन बना लिए हैं। भारत अब भी 30 रन आगे है। इंग्लैंड की तरफ से जमान अख्तर 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
तीसरे दिन इंडिया ए को पहली सफलता मुकेश कुमार ने दिलाई। उन्होंने मैक्स होल्डन को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। मैक्स होल्डन 12 चौके और एक छक्के की मदद से 101 गेंद में 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इंडिया ए को चौथी सफलता भी दिलाई। मुकेश ने इंडिया को 5वीं सफलता भी दिलाई और रेहान अहमद को 3 रन पर आउट कर दिया। टॉम हेन्स ने पहली पारी में 232 गेंदों पर 150 रन पूरे किए।
डैन मुसली ने अपना अर्धशतक 87 गेंदों पर पूरा किया। हेन्स ने पहली पारी में 171 रन बनाए और शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट किया। करुण नायर ने मूसली को 113 रन के स्कोर पर आउट किया। पहली पारी में अब तक भारत के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे और करुण नायर को एक-एक सफलता मिली।
पहली पारी में करुण नायर के दोहरे शतक और सरफराज खान तथा ध्रुव जुरेल के अर्धशतकों की मदद से इंडिया ए ने 125.1 ओवर में 10 विकेट पर 557 रन बनाए थे। करुण नायर ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 204 रन बनाए थे जबकि सरफराज खान और ध्रुल जुरेल अपने शतक से चूक गए थे। सरफराज ने 92 रन जबकि ध्रुव जुरेल ने 94 रन की पारी खेली थी। यशस्वी ने पहली पारी में 24 रन जबकि शार्दुल ठाकुर ने 27 रन बनाए थे। हर्ष दुबे ने 32 जबकि अंशुल कंबोज ने 23 रन बनाए थे।
इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 527 रन बना लिए हैं और ये टीम अभी भारत से 30 रन पीछे है। भारत के लिए 7वीं सफलता करुण नायर ने हासिल की। इस मैच में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट मुकेश कुमार ने ली है जिसकी संख्या 3 है।
डेन मूसली ने 146 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 509 रन बना लिए हैं और अभी भारत से 48 रन पीछे है। मूसली और जमान अख्तर के बीच 90 रन की साझेदारी हो चुकी है।
डैन मूसली शतक के करीब पहुंच चुके हैं और वो 92 रन पर खेल रहे हैं। अगर मूसली शतक लगा देते हैं तो वो पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से शतक लगाने वाले तीसरे बैटर बन जाएंगे। इस टीम ने 6 विकेट पर 491 रन बना लिए हैं।
मूसली और जमान अख्तर के बीच 7वें विकेट के लिए 84 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने अब तक 6 विकेट पर 469 रन बना लिए हैं। भारत अभी 88 रन आगे है।
इंग्लैंड ने 108 ओवर में 6 विकेट पर 441 रन बना लिए हैं और इंडिया से अभी 116 रन पीछे हैं। जैन मूसली 72 रन बनाकर खेल रहे हैं। हर्षित राणा ने 19 ओवर में 78 रन दिए हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।
शार्दुल ने भारत को छठी सफलता दिलाई और 171 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हेन्स को आउट किया। भारत के लिए ये विकेट राहत से भरा रहा क्योंकि उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया।
इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज जैन मूसली ने अपना अर्धशतक इंडिया के खिलाफ 87 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी हेन्स के साथ 93 रन की साझेदारी हो चुकी है।
लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 413 रन बना लिए हैं और पहली पारी में भारत से 144 रन पीछे है। हेन्स 167 रन जबकि डैन मूसली 48 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 87 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इंग्लैंड की टीम ने 94 ओवर में 5 विकेट पर 401 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। हेन्स और डैन मूसली के बीच छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हो चुकी है।
टॉम हेन्स ने इंडिया के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए 232 गेंदों पर 150 रन पूरे कर लिए। भारत को विकेट की तलाश है और गेंदबाजों का प्रयास जारी है। हेन्स का विकेट भारत के लिए अहम साबित हो सकता है।
भारत के 557 रन के जबाव में इंग्लैंड की टीम भी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और इस टीम ने 5 विकेट पर 353 रन पूरे कर लिए हैं। टॉम हेन्स अभी 145 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड लायंस ने लंच तक 5 विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। भारत अब भी 224 रन आगे है। इंग्लैंड की तरफ से टॉम हेन्स 142 रन जबकि डैन मूसली अभी 2 रन पर खेल रहे हैं। भारत के लिए तीसरे दिन मुकेश कुमार ने 3 विकेट झटके हैं।
मुकेश कुमार ने 74वें ओवर की दूसरी गेंद पर रेहान अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। मुकेश की गेंद पर सरफराज खान ने उन्हें लपका। रेहान अहमद 7 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज डैन मूसली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
मुकेश कुमार ने 72वें ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स रियू को एलबीडब्ल्यू किया। जेम्स रियू 23 गेंद में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मैक्स होल्डन को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 101 गेंद 101 रन बनाए। जेम्स रिव नए बल्लेबाज हैं। टॉम हेंस 135 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ए का स्कोर 67.3 ओवर में 3 विकेट पर 312 रन। भारत 245 रन चाहिए।
इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस टेस्ट मैच में मेहमान टीम के 59 ओवर हो चुके हैं। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 2 विकेट पर 269 रन है। टॉम हेंस के 173 गेंद में 113 और मैक्स होल्डन के 83 गेंद में 85 रन हैं। दोनों के बीच 166 गेंद में 138 रन की साझेदारी हो चुकी है।
अंशुल कम्बोज के ओवर से इंग्लैंड लायंस के खाते में 2 रन आये। 53 ओवर के बाद इंग्लैंड लायंस को स्कोर 2 विकेट पर 239 रन है। टॉम हेंस के 151 गेंद में 104 रन हैं। मैक्स होल्डन के 63 गेंद में 65 रन हैं।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन का पहला ओवर अंशुल कम्बोज लेकर आये।
शार्दुल ठाकुर ने अब तक 10 ओवर गेंदबाजी की है। इसमें उन्होंने 37 रन दिए हैं और एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं। नितीश कुमार रेड्डी ने 3 ओवर गेंदबाजी की है। इसमें उन्होंने 27 रन दिए हैं और खाली हाथ रहे। इंडिया ए के लिए अंशुल कम्बोज और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिए हैं। दोनों ही अनकैप्ड प्लेयर हैं। शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 27 रन बनाए थे। नितीश रेड्डी सिर्फ 7 रन ही बना पाए थे।
इंडिया ए के बल्लेबाजों ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन गेंदबाज अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। तीसरे दिन इंडिया ए के गेंदबाजों को इंग्लैंड लायंस का जल्द से जल्द पुलिंदा बांधना होगा। नहीं तो भारतीय टीम के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। विकेट लेने की जिम्मेदारी खासकर शार्दुल ठाकुर और नितीश कुमार रेड्डी की होगी।
इंडिया ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुतार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।
इंग्लैंड लायंस की टीम: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स, मैक्स होल्डन।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आज इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। इस लाइव ब्लाग में हम अपने पाठकों के लिए इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के लाइव स्कोर और सभी अपडेट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल की अन्य सभी खबरों के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।