तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत की फील्डिंग काफी लचर रही। इंग्लैंड की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 3 और रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने 1-1 कैच छोड़ा। हालांकि, जडेजा की शानदार फील्डिंग की वजह से जेमी स्मिथ का विकेट भी मिला। चार कैच जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छूटे। 1 कैच रविंद्र जडेजा की गेंद पर। भारत को ये 5 कैच 150 रन भारी पड़े। 2 कैच बेन डकेट और 2 हैरी ब्रूक के छूटे।

IND vs ENG 1st Test Day 3 LIVE Score: Watch Here

ओली पोप का 1 कैच छूटा। यशस्वी ने डकेट को पहले जीवनदान दिया। थोड़ी देर बाद ही जडेजा ने उनका कैच लपक लिया होता तो 47 रन का फर्क पड़ता। ब्रूक का पंत ने 46 रन पर कैच टपकाया। वह कैच ले लेते तो 53 रन का फर्क पड़ता। कुल 100 रन का अंतर पैदा होता। बेन डकेट ने 62, ओली पोप ने 106 और हैरी ब्रूक ने 99 रन बनाए। ये कैच लपक लिए गए होते तो इंग्लैंड 465 तक नहीं पहुंचता। भारत को 6 रन की नहीं बड़ी बढ़त मिली होती।

बेन डकेट का पहला कैच 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर 11 रन के निजी स्कोर पर छूटा। यशस्वी जायसवाल कैच नहीं पकड़ पाए और चौका भी मिला। इसके बाद 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने कैच टपका दिया। तब वह 15 रन पर थे। डकेट ने 62 रन बनाए। भारत को उनका कैच छोड़ना 51 रन भारी पड़ा।

ओली पोप ने इंग्लैंड के लिए 106 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर थर्ड स्लिप में यशस्वी जायसवाल ने कैच छोड़ा। 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह हुआ। तब पोप 60 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत को उनका कैच छोड़ना 46 रन भारी पड़ा।

हैरी ब्रूक के साथ गजब इत्तेफाक हुआ। वह दूसरे दिन आखिरी ओवर में कैच आउट हो गए थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह की गेंद नोबॉल दे दी गई। तीसरे दिन उनके 2 कैच गिरे, लेकिन 99 पर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 46 रन पर कैच टपकाया। इसके बाद उन्हें 82 रन पर भी जीवनदान मिला। कैच पकड़ लिया जाता तो 53 रन का फर्क पड़ता।