India A vs England Lions 2nd Unofficial Test Match Live Score: इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट 6 जून से नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में हो रहा है। इस मैच में इंडिया ए ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। इंडिया की दूसरी पारी में कुल बढ़त 184 रन की हो गई है। क्रीज पर अभी ध्रुव जुरेल 6 रन जबकि नितीश रेड्डी एक रन बनाकर नाबाद हैं।
इंडिया ए की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही और पहली पारी में फेल रहे यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में भी सिर्फ 5 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। केएल राहुल ने दूसरी पारी में 51 रन बनाए और आउट हुए। कप्तान अभिमन्यु ने 68 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 80 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। करुण नायर ने 15 रन की पारी खेली और क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए।
इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 327 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर इंडिया ए को 21 रन की बढ़त मिली। इससे पहले इंडिया ए ने पहली पारी मे 348 रन बनाए थे। इंग्लैंड लायंस की तरफ से पहली पारी में इमिलियो गे ने 71 और टॉम हेंस ने 54 रन की पारी खेली। वहीं इंडिया ए की तरफ से पहली पारी में खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और तुषार देशपांडे को 2-2 जबकि तनुष कोटियाद और नितीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली।
इंडिया ए के लिए पहली पारी में केएल राहुल 116 और ध्रुव जुरेल ने 52 रन बनाए। करुण नायर ने 40 और नितीश कुमार रेड्डी ने 34 रन बनाए थे जबकि पहली पारी में इंग्लैंड लायंस की तरफ से क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
दूसरी पारी में इंडिया ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल और कप्तान अभिमन्यु की अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। इंडिया की बढ़त 184 रन की हो गई है। क्रीज पर अभी ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी मौजूद हैं।
कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने दूसरी पारी में 80 रन बनाए और क्रिस वोक्स ने उन्हें आउट किया। दूसरी पारी में ये वोक्स का दूसरा विकेट रहा। इंडिया ए ने 4 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं।
इंडिया ए ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं। करुण नायर 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम की बढ़त अब 179 रन का हो गया है।
खराब लाइट की वजह से कुछ देर तक खेल रुका रहा, लेकिन इसे फिर से शुरू किया जा चुका है। इंडिया ए ने 3 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं और भारत की बढ़त अब 163 रन की हो चुकी है। अभिमन्यु के साथ ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं।
इस वक्त खराब लाइट की वजह से मैच को रोक दिया गया है। इंडिया ए ने 3 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 158 रन की हो गई है। अभिमन्यु अभी 61 रन पर नाबाद हैं और ध्रुव जुरेल अभी अपना खाता नहीं खेल पाए हैं।
करुण नायर ने दूसरी पारी में 15 रन बनाए और क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए। भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। इस टीम ने 3 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं।
इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया और वो अभी 53 रन पर खेल रहे हैं। इंडिया ने 2 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। कुल बढ़त अब 148 रन की हो गई है।
दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और वो 51 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए ने 2 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं।
दूसरी पारी में इंडिया ए ने एक विकेट पर 92 रन बना लिए हैं और इस टीम की कुल बढ़त अब 113 रन हो गई है। राहुल और अभिन्यु तेज गति से रन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल-अभिमन्यु के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंडिया ए ने एक विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। अब कुल बढ़त 89 रन की हो चुकी है।
इंडिया ए ने एक विकेट के नुकसान पर दूसरी पारी में 53 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त अब 74 रन की हो गई है। राहुल अभी 24 जबकि अभिमन्यु 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंडिया ए ने दूसरी पारी में 9 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। इस टीम की कुल बढ़त अब 57 रन की हो चुकी है। क्रीज पर अभी केएल राहुल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन मौजूद हैं।
इंडिया ए की बैटिंग शुरू हो चुकी है और इंडिया ए ने अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवा दिया। यशस्वी ने पहली पारी में 5 रन बनाए। कप्तान अभिमन्यु क्रीज पर आ चुके हैं।
पहली पारी में इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की टीम 327 रन पर आउट हो गई और पहली पारी के आधार पर इंडिया ए को 21 रन की बढ़त हासिल हुई। इंडिया ए के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। शार्दुल ठाकुर को पहली पारी में कोई सफलता नहीं मिली।
भारत को एक विकेट की तलाश है। इंग्लैंड लायंस ने 9 विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। भारत अभी पहली पारी में 45 रन आगे है।
बारिश की वजह से कुछ देर के लिए मैच को रोक दिया गया था, लेकिन बारिश रुक गई है और खेल फिर से शुरू हो चुका है। इंग्लैंड लायंस ने 9 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं।
फिलहाल बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। बारिश से पहले तक ग्लैंड लायंस ने 76.2 ओवर में 9 विकेट पर 281 रन बना लिए हैं। भारत अभी 67 रन आगे है। क्रीज पर अभी जोश टंग 16 रन बनाकर मौजूद हैं।
पहली पारी में भारत को नौवीं सफलता नितीश रेड्डी ने दिलाई और उन्होंने फरहान अहमद को 24 रन के स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच करवा दिया। नितीश की इस पारी में ये पहली सफलता रही।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड लायंस ने 8 विकेट पर 275 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी फरहान अहमद और जोश टंग मौजूद हैं और दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
इंग्लैंड लायंस ने लंच तक 8 विकेट पर 266 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से लंच तक खलील अहमद ने 4 जबकि तुषार ने दो तो वहीं अंखुल कंबोज और तनुष कोटियान ने एक-एक विकेट लिए हैं। भारत के पास अभी 82 रन की बढ़त है।
इंग्लैंड लायंस ने अब तक 8 विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। भारत अभी भी 92 रन आगे है। भारत की तरफ से खेल के तीसरे दिन खलील अहमद में बेहतरीन गेंदबाजी की और विरोधी टीम को 4 बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहे।
तुषार देशपांडे ने मैक्स होल्डेन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 7 रन बनाए। इंग्लैंड लायंस ने 63.1 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बना लिए हैं। इंडिया ए 105 रन से आगे। फरहान अहमद 7 बनाकर क्रीज पर।
क्रिस बोक्स को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने चौथा विकेट झटका। वोक्स ने 5 रन बनाए। मैक्स होल्डेन 2 और फरहान अहमद नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 56.4 ओवर में 7 विकेट पर 229 रन बनाए। इंडिया ए 119 रन से आगे।
जेम्स रीव को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। जॉर्ज हील बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। मैक्स होल्डन 1 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड लायंस ने 54.2 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। इंडिया ए 125 रन से आगे।
जॉर्डन कॉक्स को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 65 गेंद पर 45 रन बनाए। जेम्स रीव 8 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 50.5 ओवर में 4 विकेट पर 219 रन। इंडिया ए के पास 129 रन की बढ़त।
इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया। इंग्लैंड ने 47 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। 152 रन से इंडिया ए आगे है। जेम्स रीव बगैर खाता खोले और जॉर्ड्न कॉक्स 32 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।
इंडिया ए के लिए अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान ने 1-1 विकेट लिए हैं। खलील अहमद, शार्दुल छाकुर और नितीश कुमार रेड्डी को विकेट नहीं मिला।
शार्दुल ठाकुर भले ही मुंबई के लिए नई गेंद से गेंदबाजी करते हों, लेकिन यह स्पष्ट है कि वह इंग्लैंड में आगामी टेस्ट सीरीज में चौथे गेंदबाजी विकल्प के रूप में उतरेंगे और इसी तरह उन्होंने दो अभ्यास मैचों में गेंदबाजी की है। …और पढ़ें