इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (6 फरवरी) को 3 वनडे की पहले मैच से पहले भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म पर सवाल थे। अनफिट होने के कारण विराट कोहली नहीं खेले। ऐसे में पूरा फोकस कप्तान रोहित शर्मा पर था। टेस्ट क्रिकेट में लगातार फेल हुए रोहित शर्मा से व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

IND vs ENG 1st ODI LIVE Updates: Watch Here

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में निराश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।साकिब महमूद की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन को मिड ऑन पर कैच दे बैठे। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तान का फेल होना भारत के लिए चिंता का विषय है। बीते 2 आईसीसी टूर्नामेंट में भारत ने अच्छा किया है तो इसमें रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा के फॉर्म में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

2024-25 के सत्र में रोहित ने 16 पारियों में 10.37 के औसत से 166 रन बनाए हैं। वह केवल 5 पारियों में दहाई का आंकड़ा पार कर पाए हैं। उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी भी खेला था। जम्मू कश्मीर के खिलाफ मैच में भी वह नहीं चले थे। रोहित शर्मा ने पिछले 16 पारियों में 6,5,23,8,2,52,0,8,18,11,3,6,10,3,9 और 2 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की थी। वह 7 पारियों बाद वनडे में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। श्रीलंका के खिलाफ 2 नवंबर 2023 को वह 4 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद उन्होंने 7 पारियों में 3 अर्धशतक लगाए। रोहित ने पिछली सात वनडे पारियों में 40,61,47,47,58,64,35 और 2 रन बनाए हैं। घुटने में दिक्कत के कारण विराट कोहली नहीं खेले। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।