इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम छठे नंबर पर रही। पहले 5 में से 4 मैच टीम हारी थी। इसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी कठिन हो गई थी। 7 जीत और 7 हार के साथ टीम लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आईपीएल 2025 से पहले ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स की राहें जुदा हो गईं। टूर्नामेंट के 18वें सीजन में अक्षर पटेल कप्तानी करते दिखेंगे। इसके अलावा टीम में केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव किया है। उन्होंने रिकी पोंटिंग की जगह हेमंग बदानी को मुख्य कोच बनाया है, जबकि पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल राव क्रिकेट के नए डायरेक्टर हैं। केविन पीटरसन को मेंटर, मैथ्यू मोट को सहायक कोच और मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर के अलावा कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया।

इसके बाद जेक फ्रेजर-मैकगर्क को वापस खरीदा है। मुकेश कुमार पिछले साल डीसी के साथ थे, जबकि करुण नायर भी पहले फ्रैंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। पिछले सीजन में दिल्ली की कमजोरी तेज गेंदबाजी इकाई थी। उन्होंने ऑक्शन में इसे मजबूत करने में निवेश किया। मिचेल स्टार्क (11.75 करोड़ रुपये), टी नटराजन (10.75 करोड़ रुपये), मुकेश कुमार (8 करोड़ रुपये) और मोहित शर्मा (2.20 करोड़ रुपये) को चुना। राहुल को उन्होंने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन गेंदबाजी इकाई की अगुआई कुलदीप और अक्षर करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डुप्लेसिस को उपकप्तान बना दिया, लेकिन क्या मिचेल स्टार्क और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान प्लेइंग 11 में दिख सकते हैं? हैरी ब्रूक के बाहर न होने से ऐसा संभव हो गया है। ब्रूक होते तो दिक्कत हो जाती। डुप्लेसिस को ट्रिस्टन स्टब्स और जेक फ्रेजर मैकगर्क से चुनौती मिलती। स्टार्क का प्लेइंग 11 में होना तय था।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन।

मुकेश कुमार और समीर रिजवी।