इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 69वें मैच में सोमवार 26 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर 1 में अपनी जगह पक्की की। वहीं, मुंबई इंडियंस का शीर्ष-2 में जगह बनाने का सपना चकनाचूर हो गया। अब उसे 30 मई को चंडीगढ़ में मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एलिमिनेटर में खेलना होगा।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की बात करें तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
IPL 2025 PBKS vs MI LIVE Streaming: Watch Here
पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या और जोश इंगलिस ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन अर्शदीप की गेंदबाजी ने मैच में अंतर पैदा किया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 19 ओवर के बाद 5 विकेट पर 181 रन था। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव के क्रीज पर होने के कारण ऐसा लग रहा था कि टीम 200 के स्कोर को पार कर जाएगी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 रन दिए और नमन और सूर्या का विकेट लिया। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की पारी के बाद यह बात स्वीकारी कि उनकी टीम ने 10-15 रन कम बनाए।
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 57 रन बनाए। रयान रिकेलटन 27, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पंड्या 26 और नमन धीर 20 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 1 और विल जैक्स ने 17 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने भी 2 विकेट लिए। हरप्रीत बरार ने 1 विकेट लिए।
पंजाब किंग्स के लिए जोश इंगलिस ने 73 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 62 रन बनाए। श्रेयस अय्यर नाबाद 26 और नेहल वढेरा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के लिए मिचेल सेंटनर ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में काइल जेमीसन और विजयकुमार विशक को मौका मिला। मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अश्विनी कुमार खेले।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स शीर्ष पर पहुंची और क्वालिफायर -1 में जगह बनाई। मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर खेलेगी। ऑरेंज कैप फिलहाल साई सुदर्शन के ही पास है। पर्पल कैप पर प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। …और पढ़ें
पंजाब किंग्स के लिए जोश इंगलिस ने 73 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 62 रन बनाए। श्रेयस अय्यर नाबाद 26 और नेहल वढेरा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के लिए मिचेल सेंटनर ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए।
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-1 में बनाई जगह। मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर खेलेगी। श्रेयस अय्यर 26 और नेहल वढेरा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बनाए।
जोश इंगलिस को मिचेल सेंटनर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 73 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन बनाए। जीत के लिए 15 गेंद पर 14 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 165 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 20 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 11 और जोश इंगलिस 69 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस हार के करीब है। हारने पर वह एलिमिनेटर खेलेगी।
मिचेल सेंटनर ने प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 गेंद पर 62 रन बनाए। जोश इंगलिस 61 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 14.1 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन। जीत के लिए 35 गेंद पर 42 रन चाहिए।
प्रियांश आर्या और जोश इंगलिस ने अर्धशतक जड़ दिया है। मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 65 रन चाहिए। प्रियांश आर्या 51 और जोश इंगिलस 50 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स 8 ओवर में 1 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। 72 गेंद पर 110 रन चाहिए। जोश इंगलिस 25 और प्रियांश आर्या 34 रन बनाकर क्रीज पर। 22 गेंद पर 41 रन की साझेदारी।
प्रभसिमरन सिंह को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 150 रन बनाए। जोश इंगलिस 1 और प्रियांश आर्या 19 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में 18 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 167 रन चाहिए। प्रभसिमरन सिंह 2 और प्रियांश आर्या 15 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। प्रियांश आर्या ने चौके से खाता खोला। पहले ओवर में 10 रन बने। जीत के लिए 175 रन चाहिए।
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 57 रन बनाए। रयान रिकेलटन 27, रोहित शर्मा 24, हार्दिक पंड्या 26 और नमन धीर 20 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 1 और विल जैक्स ने 17 रन बनाए। मिचेल सेंटनर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और विजयकुमार विशक ने भी 2 विकेट लिए। हरप्रीत बरार ने 1 विकेट लिए।
अर्शदीप सिंह ने नमन धीर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 20 रन बनाए। अगली 3 गेंदों पर सिर्फ 1 रन दिया। 5वीं गेंद पर 2 रन आए। आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हुए। उन्होंने 57 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 3 रन दिए और 2 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। मिचेल सेंटनर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
नमन धीर 7 और सूर्यकुमार यादव 45 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन।
हार्दिक पंड्या को मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 44 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 16.2 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन।
हार्दिक पंड्या 14 और सूर्यकुमार यादव 37 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बनाए। 15 गेंद पर 25 रन की साझेदारी।
विल जैक्स को विजयकुमार विशक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 1 और सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 113 रन।
तिलक वर्मा को विजयकुमार विशक ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। विल जैक्स नए बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बनाए।
रोहित शर्मा को हरप्रीत बरार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। तिलक वर्मा नए बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस ने 9.4 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन।
रोहित शर्मा 19 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर क्रीज पर। 11 गेंद पर 10 रन की साझेदारी। मुंबई इंडियंस ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बनाए।
मार्को यानसेन ने रयान रिकलटेन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 5.1 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन। सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा 16 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई इंडियंस ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 32 रन बना लिए हैं। रयान रिकेलटन 25 और रोहित शर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर। मार्को यानसेन ने 1 ओवर में 6 और अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में 17 रन दिए।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है।रयान रिकलटन और रोहित शर्मा क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में 8 रन बने।
प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, काइल जेमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान।
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्वनी कुमार, सत्यनारायण राजू
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में काइल जेमीसन और विजयकुमार विशक को मौका मिला। मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अश्विनी कुमार खेलते दिखेंगे।
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 खेलेगी। यह मैच जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे टॉस होना है।
आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है, और पंजाब किंग्स, जो 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब के लिए यह मैच बेहद अहम है, लेकिन स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। …पूरी जानकारी
रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/प्रवीण दुबे।