IPL 2025 Points Table, Top 5 Batsmen and Bowler: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में 12 मैच के बाद अंक तालिका में सबसे ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) हैं। रजत पाटीदार की अगुआई वाली टीम 2 में से 2 मैच जीती है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स भी अभी तक अपराजित है। मुंबई इंडियंस से हारकर डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें नंबर पर खिसक गई। मुंबई इंडियंस की टीम छठे नंबर पर पहुंच गई।

आईपीएल 2025 में पर्पल कैप रेस की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन पहले नंबर पर हैं। पूरन ने 75.20 के औसत और 258.93 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 2 मैच की 2 पारियों में 137 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद 3 मैच में 9 विकेट लेकर पहले नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क 2 मैच में 8 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर है।