इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी तो ऐसा लगा विशाखापत्तनम में छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, इशान किशन, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा फेल रहे। इन सूरमाओं के फेल होने के बाद दोनों मैचों में अनिकेत वर्मा ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक जड़ा। सनराइजर्स ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था।

अनिकेत वर्मा ने लखनऊ के खिलाफ भी विस्फोटक बल्लेबाजी की थी और दिल्ली के खिलाफ भी ऐसा ही किया। लखनऊ के खिलाफ 12 वें ओवर में 110 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद अनिकेत वर्मा क्रीज पर आए। सनराइजर्स के लिए प्रैक्टिस मैच में 200 के स्ट्राइक रेट से 47 रन बनाने के बाद उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिला था। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 256 का रहा। लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स 200 के करीब पहुंच गई।

अनिकेत ने दिल्ली के खिलाफ 6 छक्के और 5 चौके की मदद से 41 गेंद पर 74 रन बनाए। वह जब क्रीज पर आए तब हैदराबाद ने 25 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। उनकी इस पारी के दम पर सनराइजर्स की टीम 150 पार कर गई। अनिकेत को 2 जीवनदान भी मिला। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल की खूब पिटाई की। कुलदीप यादव को भी छक्का जड़ा। अक्षर ने 4 ओवर में 43 रन दिए।

अनिकेत वर्मा ने आईपीएल में पदार्पण से पहले मध्य प्रदेश की सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में केवल एक प टी20 मैच खेला था, लेकिन अंडर-23 में वह रन मशीन थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं। वे पहली बार कर्नाटक के खिलाफ एमपी अंडर 23 के लिए चर्चा में आए थे। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में चेन्नई में बुची बाबू टूर्नामेंट में भी शतक बनाए।

अनिकेत नियमित रूप से मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जहां उनका उच्चतम स्कोर 41 गेंदों पर 123 रन रहा। भोपाल लेपर्ड्स के लिए उन्होंने 13 छक्के जड़े। लेपर्ड्स में उनके लिए कहा जाता था, “उठो – मैदान पर पहुंचो – मजे के लिए छक्के मारो – वापस जाओ – लूप पर अगले मैच के लिए पहुंचो।”

अनिकेत वर्मा ने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग का पहला और सबसे तेज शतक 32 गेंदों में बनाया था। उन्होंने लगातार 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया था। उन्होंने 5 पारियों में 244 रन बनाए। उन्होंने लीग का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया था। मैच के बाद एमपीपीएल से कहा था, “मेरे कोच ने मुझे अपनी ताकत पर टिके रहने के लिए कहा है। आराम से खेलो और लंबे समय तक खेलो।” सनराइजर्स के लिए दिल्ली के खिलाफ लेग स्पिनर जीशान अयूब ने डेब्यू किया। उनके बार में पढ़ें।