इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में मुंबई इंडियंस (MI)ने सोमवार (31 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को हराकर पहली जीत दर्ज की। मुंबई के लिए सबसे अच्छी खबर है कि दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फॉर्म में आ गए हैं। सूर्यकुमार ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने आंद्रे रसेल को छक्का जड़कर मैच खत्म किया। सूर्यकुमार ने 9 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाए। इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे किए। वह टी20 क्रिकेट में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के 5वें बल्लेबाज हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। विराट कोहली ने 12976 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 11851 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने 9797 रन बनाए हैं। सुरेश रैना ने 8654 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव के 8007 रन हो गए हैं। आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार ने 3 मैच की 3 पारियों में 52 के औसत से 104 रन बनाए हैं। 165.08 का स्ट्राइक रेट रहा है।
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल 2025 की पहली जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार रहे। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। अश्विनी ने करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाज को आउट किया। जानें उनके बारे में।