इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी लीग स्टेज मैच में मंगलवार (27 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी देखने को मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी ने 54 गेंद पर शतक ठोका। आईपीएल में उनका दूसरा शतक था। उन्होंने 7 साल बाद शतक जड़ा। यह इस सीजन उनका दूसरा फिफ्टी प्लस स्कोर था। पंत से इस तरह की पारी की उम्मीद पूरे सीजन थी, लेकिन उनका बल्ला आखिरी मैच में चला।
IPL 2025 LSG vs RCB LIVE Score: Watch Here
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालिफायर-1 खेलने के लिए महत्वपूर्ण मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऋषभ पंत पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए। मैथ्यू ब्रीट्जके को नुवान तुषारा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। इसके बाद पंत क्रीज पर आए।
ऋषभ पंत ने तीसरी गेंद पर यश दयाल को छक्का जड़ा। इसके बाद चौका लगाया। उन्होंने 29 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ऋषभ पंत ने 61 गेंद पर नाबाद 118 रन की पारी खेली। 8 छक्के और 11 चौके लगाए।
IPL 2025 प्लेऑफ से पहले 3 खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस को कहा गुडबाय, हार्दिक पंड्या की सिरदर्दी बढ़ी
ऋषभ पंत ने मिचेल मार्श के साथ 78 गेंद पर 152 रन की साझेदारी की। इस पारी के बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट पर 227 रन बनाए। इससे पहले ऋषभ पंत ने 2018 में शतक जड़ा था। आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 128 है। पंत ने आईपीएल 2025 में 14 मैच में 24.45 के औसत और 133.17 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया।
आईपीएल फाइनल में मनेगा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, इंडियन आर्मी को मिलेगा ‘ग्रैंड सैल्यूट’
ऋषभ पंत ने आईपीएल करियर में 125 मैच खेले हैं। 34.16 के औसत और 147.61 के स्ट्राइक रेट से 3553 रन बनाए हैं। नाबाद 128 सर्वोच्च स्कोर है। इसमें 2 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 319 चौके और 170 छक्के लगाए हैं।