Ashwani Kumar cricketer: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में पंजाब के 23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) को सोमवार (31 मार्च) को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) ने डेब्यू का मौका दिया। अश्विनी कुमार ने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने कोलकाता पर कहर बरपाते हुए 4 विकेट लिए।

MI vs KKR IPL 2025 LIVE Score: Watch Here

सत्यनारायण राजू की जगह खेल रहे अश्विनी ने करियर की पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया। तिलक वर्मा ने डीप बैकवर्ड पॉइंट पर रहाणे का कैच लपका। हालांकि, दो प्रयास में उन्होंने कैच लपका। अश्विनी ने ओवर की तीसरी गेंद पर भी विकेट मिल जाता। रहाणे ने 7 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए।

अश्विनी कुमार ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर कहर बरपाना जारी रखा और 3 और विकेट लिए। उन्होंने रिंकू सिंह और मनीष पांडे को 1 ही ओवर में आउट किया। रिंकू को नमन धीर के हाथों कैच कराया। रिंकू ने 17 रन बनाए। इसके बाद मनीष पांडे को बोल्ड किया। मनीष ने 19 रन बनाए। इसके बाद आंद्र रसेल को बोल्ड किया। रसेल ने 11 गेंद पर 5 रन बनाए। अश्विनी ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

मिचेल सैंटनर ने वेंकटेश अय्यर का कैच छोड़ दिया। हालांकि, यह मुश्किल कैच था। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी आईपीएल डेब्यू पर पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इससे पहले 2019 में अल्जारी जोसेफ ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर का विकेट लिया। वह आईपीएल डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी को डेथ ओवर्स (16-20) में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। उन्हें 2025 की मेगा ऑक्शन के दौरान 30 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी ने साइन किया था। वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच में प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला।

अश्विनी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया, लेकिन सिर्फ चार मैच खेले। उन्होंने 8.50 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए हैं। अश्विनी ने पंजाब के लिए दो फर्स्ट-क्लास और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं।बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पंजाब के टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट में प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं।

अश्विनी ने बीएलवी ब्लास्टर्स के लिए खेला और 36 रन देकर 4 विकेट लिए। अश्वनी इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। पांच बार के चैंपियन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केरल के चाइनमैन स्पिनर विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया। एमआई ने इस सीजन में आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू और झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को भी मौका दिया। मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग 11 मे 3 बदलाव किए। रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर रखा। पूरी खबर पढ़ें।