चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में आयोजित त्रिकोणीय वनडे सीरीज रोमांचकर मोड़ पर है। ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम हिस्सा हैं। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद सोमवार (10 फरवरी) को साउथ अफ्रीका को हरा दिया। इसके साथ उसने फाइनल में जगह बना ली। सीरीज का आखिरी मैच पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 12 फरवरी को खेला जाएगा। यह नॉकआउट मैच होगा। जीतने वाली टीम 14 फरवरी को फाइनल खेलेगी।

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा टारगेट चेज करके फाइनल में जगह बनाई। साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके के ऐतिहासिक डेब्यू पारी पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने 5 साल और 3 महीने बाद शतक जड़कर पानी फेर दिया। केन विलियमसन ने 13वां वनडे शतक जून 2019 में जड़ा था। उन्हें 14वें वनडे शतक के लिए 21 पारियों का इंतजार करना पड़ा। 2021 और 2024 में वह एक भी वनडे नहीं खेले।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैथ्यू ब्रीट्जके के ऐतिहासिक डेब्यू पारी 148 गेंद पर 150 रन की पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट पर 304 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 48.4 ओवर में 4 विकेट पर 308 रन बना लिए। केन विलियमसन ने 113 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 133 रन बनाए।

केन विलियमसन के अलावा डेवोन कॉनवे ने 107 गेंद पर 97 रन की पारी खेली। कॉनवे को रचिन रविंद्र की जगह मौका मिला था। उन्होंने विलियमसन के साथ 187 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा विल यंग ने 19 और डेरिल मिचेल ने 10 रन बनाए। टॉम लैथम खाता नहीं खोल पाए। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 28 रन बनाए। मैथ्यू ब्रीट्जके के ऐतिहासिक डेब्यू पारी के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें।