भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल ने शुभ शुरुआत की है। लीड्स में कप्तान के तौर पर पहली पारी में शतक जड़ने के बाद बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार (3 जून) को डबल धमाका किया। 25 साल के शुभमन ने कप्तान के तौर पर तीसरी ही पारी में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
IND vs ENG 2nd Test Day 2 LIVE Score: Watch Here
गिल SENA देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले एशियाई कप्तान बने। इससे पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। उन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड में गिल दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।
इससे पहले कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। अजहर ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 1990 में 179 रन की पारी खेली थी। गिल ने दिग्गज सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ के क्लब में एंट्री कर ली। वह इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बने।
.@ShubmanGill rewrites the record books in England! ??✅ First Asian captain to score a double century in SENA✅ First visiting captain to score 200 in England since 2003✅ Only the third Indian to score a double century in England!#ENGvIND ? 2nd TEST, Day 2 | LIVE NOW… pic.twitter.com/VoVrRQT8VT
गिल से पहले सुनील गावस्कर ने 1979 और राहुल द्रविड़ ने 2002 में यह कमाल किया था। ऐसे में 23 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड में दोहरा शतक जड़ा। द्रविड़ ने 2002 में 217 रन की पारी खेली थी। 1979 में गावस्कर ने 221 रन की पारी खेली थी। गिल का यह टेस्ट करियर में पहला दोहरा शतक भी है।
गिल ने 311 गेंद पर डबल सेंचुरी पूरी की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। ऋषभ पंत के साथ 47 रन की साझेदारी की। इसके बाद रविंद्र जडेजा के साथ 202 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ भी बेहतरीन साझेदारी की। उनकी पारी के बदौलत भारत 500 के पास पहुंचा