Bihar Politics: बिहार की राजनीति किस समय कौन-सी करवट ले ले, यह कोई नहीं बता सकता। समय-समय पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने के कयास और तेजस्वी यादव द्वारा चिराग पासवान को लुभाने के कयास लगाए जाते रहे हैं। अब चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के साथ जाने के सवाल पर लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास की नेता शांभवी चौधरी की तरफ से बयान आया है।

शांभवी चौधरी ने न्यूज एजेंसी ANI के साथ एक पॉडकास्ट में कहा कि अगर चिराग पासवान तेजस्वी के साथ जाते हैं तो यह तेजस्वी के लिए सही नहीं होगा क्योंकि चिराग पासवान उनसे बहुत बेहतर नेता हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी को चिराग पासवान की जरूरत है, चिराग पासवान को तेजस्वी की जरूरत नहीं है।

नेता के तौर पर तेजस्वी यादव के आगे न बढ़ पाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी को विरासत में MY समीकरण मिल गया, वो उसके आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। वो नई रणनीति और नए रास्ते भी नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा का उनका प्रचार देखो, वो पुरानी बातों पर, पुराने तरीकों से ही बात करते हैं। आप विधानसभा में भी उन्हीं चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। तेजस्वी यादव नेता के तौर पर विकास नहीं कर पा रहे हैं।

Delhi Assembly Elections: बीजेपी ने नीतीश और चिराग के लिए छोड़ी ये दो सीटें, जानिए पिछली बार क्या थे परिणाम

शांभवी चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव समय के साथ खुद को बदल नहीं पा रहे हैं, जो बात वो आज से पांच साल पहले कर रहे थे, वही आज कर रहे हैं। पांच – सात सालों में समय काफी बदल गया है लेकिन वो समय के साथ नहीं बदल रहे हैं। वो अपने वोट बैंक के साथ ही राजनीति करना चाहते हैं। वो नया वोट नहीं जोड़ पा रहे हैं। एनडीए का अप्रोच ज्यादा बड़ा है। हम हर जाति, हर धर्म के बीच में जा रहे हैं। उनके वोट को भी तोड़ पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Chirag Paswan News: ‘आप बोलो तो दिल चीरकर दिखा दूं…’, चिरान पासवान की मोदी के ‘हनुमान’ बनने की कहानी