North India Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विभाग ने नॉर्थ वेस्ट भारत में अगले पांच दिनों तक सुबह और रात के समय में घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। IMD द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में आज बहुत ज्यादा कोहरे की स्थिति देखी गई। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ और वेस्ट मध्य प्रदेश के आइसोलेटेड पॉकेट्स में विजिबिलिटी 51-200 मीटर रही।

कोहरे को लेकर ये है मौसम विभाग का अनुमान – भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पंजाब, हरियाणा – चंडीगढ़ के अलग – अलग इलाकों में 23 तारीख तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 तारीख तक और उसके बाद के 24 घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 21 तारीख तक और उसके बाद के 2 दिनों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Aaj ka Mausam: यहां जानिए आज के मौसम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

यूपी वेस्ट और राजस्थान में भी कोहरे का अनुमान – भारतीय मौसम ने 20 नवम्बर तक वेस्ट उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में व 20 से 23 नवम्बर तक उत्तराखंड में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

19 नवंबर मंगलवार को दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा? – IMD के अनुमान जताया है कि मंगलवार को आसमान साफ ​​रहेगा। सुबह के समय नॉर्थ वेस्ट दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी स्पीड 05 किमी प्रति घंटे से कम होगी। सुबह के समय धुंध/घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति बढ़ जाएगी। शाम और रात के समय नॉर्थ वेस्ट दिशा से हवा की गति 08 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

20 नवंबर बुधवार को दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा? – मौसम विभाग ने बुधवार को लेकर अनुमान जताया है कि आसमान साफ ​​रहेगा। सुबह के समय नॉर्थ वेस्ट दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति 08 किमी प्रति घंटे से कम होगी। सुबह के समय धुंध/घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।