मुंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आरोपी ने अपनी पत्नी की 16 साल की नाबालिग बहन के साथ तब दुष्कर्म किया जब वह घऱ में अकेली सो रही थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया तो उसकी पत्नी घऱ से बाहर थी। जब वह घऱ लौटी तो नाबालिग ने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता की बहन शनिवार सुबह बाजार गई थी तो आरोपी ने कथित तौर पर सो रही नाबालिग के साथ जबरदस्ती की। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि वह अपनी बहन को इस बारे में कुछ ना बताए वरना उसके लिए ठीक नहीं होगा।
असल में पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ इसलिए रह रही है क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। उसकी बहन हाउस वाइफ हैं और उसके देवर का केटरिंग का बिजनेस है। जब पीड़िता की बहन घर लौटी तो उसने उसे दुष्कर्म के बारे में बताया।
इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि तब तक वह फरार हो गया था। उसे रविवार सुबह स्थानीय थाने के डिटेक्शन स्टाफ ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से दबोच लिया था। इसके बाद में आरोपी को नजरबंद कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे अदालत ने 9 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।