Former Rajasthan CM Vasundhara Raje Convoy: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की पुलिस गाड़ी पलटने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह एक्सीडेंट एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। जिसमें पुलिस की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास हुआ।

वसुंधरा राजे पाली के बाली में कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी के माता के निधन पर सांत्वना देने गई हुईं थी। वहां पर महादेव होटल के पास वसुंधरा को एस्कॉट कर रही पुलिस वाहन पलट गया। वसुंधरा राजे ने तुरंत उतरकर घायल पुलिसकर्मियों को एम्बुलेंस से बाली अस्पताल भिजवाया। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल भी मुंडारा गांव में राज्यमंत्री ओटारामदेवासी के घर पहुंचे थे और उनकी मां के निधन पर शोक जताया था।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने काफिले के साथ पाली जिले की बाली तहसील के मुंडारा गांव गईं थीं। वह मंत्री ओटाराम देवासी के घर गईं थीं। कुछ दिन पहले ओटाराम देवासी की माता का निधन हो गया था। उन्हें सांत्वना देने और उनके दुख में शामिल होने के लिए वसुंधरा रविवार को उनके घर पहुंची थीं। जब वह मंत्री ओटाराम के घर से लौट रहीं थी तभी उनके काफिले की एक गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

राज और उद्धव ठाकरे एक साथ आएंगे? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में असफलता के बाद जानिए क्यों हो रही ऐसी चर्चा

काफिले के साथ चल रही पुलिस जीप पलट गई। इसमें वसुंधरा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बैठे हुए थे। जीप पलटने के बाद काफिला रुक गया और इसकी जानकारी वसुंधरा को दी गई। वसुंधरा तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर घायल पुलिसकर्मियों के पास पहुंची और मौके पर एंबुलेंस बुलाई। वसुंधरा ने सभी घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस में बिठाकर हॉस्पिटल के लिए रवाना किया, जो पुलिसकर्मी इस हादसे में घायल हुए हैं उनके नाम हैं रुपाराम, भाग, चंद, सूरज, नवीन और जितेंद्र घायल हुए हैं।

वसुंधरा राजे ने तुरंत घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल भेजने का प्रबंध किया और घायलों से बात की। उन्होंने घायलों के सही से इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय बाली भेजा। उन्होंने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह को उनके साथ भेजा। पुलिसकर्मियों के प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-

‘पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे’, महात्मा गांधी को लेकर अभिजीत भट्टाचार्य ने दिया विवादित बयान

कुवैत में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से नवाजे गए प्रधानमंत्री