Agra News: इस बार देश में मानसून पहले आ गया है जिसके चलते उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बारिश के चलते ही यूपी के आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। यह जलस्तर इतना ज्यादा बढ़ गया कि आगरा मेट्रो का काम भी प्रभावित हो गया। यहां यमुना नदीं पर पुल निर्माण कार्य जारी है लेकिन यमुना के पानी के चलते इस काम को रोक दिया गया है।

आगरा मेट्रो के लिए यमुना में पुल निर्माण का काम यमुना के पानी में बढ़ोतरी के चलते ठप हो गया है। अमर उजाला अखबार की रिपोर्ट बताती है कि एक तरफ हाइटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का काम रुका है, तो दूसरी मेट्रो कर्मचारियों ने अपनी मशीनें भी हटा दी है। इसके चलते मेट्रो का कामकाज 4-5 महीने लेट हो सकता है।

आज की बड़ी खबरें | Weather Forecast LIVE Update

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। ये एलिववेटेड रूट है और इसमें 14 स्टेशन है। इसके लिए यमुना नदीं पर नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया पिछले महीने ही शुरू की गई थी और पिलर बनाने का काम भी शुरू हो गया था लेकिन अब सारा काम अटक गया है।

गुजरात की तर्ज पर दिल्ली की ‘मुनक नहर’ पर लगेंगी सोलर लाइट, मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिए आदेश

यूपीएमआरसी के निदेशक अरविंद राय ने बताया कि बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग और पुल निर्माण का काम रोका गया है।

अरविंद राय ने ये भी कहा कि जैसे ही यमुना के जलस्तर में कुछ कमी आएगी, तो फिर से यह काम शुरू किया जाएगा। माना ये जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते मेट्रो प्रोजेक्ट का काम 4-5 महीने तक लेट हो सकता है।

मौसम की बात करें तो अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की संभावना है। आज भारी बारिश का अनुमान है। वहीं 8-9 जुलाई को गरज के साथ बौछार गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है।

मौसम ने ली करवट, बारिश से भीगा पूरा NCR, जानिए कल दिल्ली – गाजियाबाद में कैसा रहेगा मौसम

‘हिंदुओं पर उनकी भाषा के कारण हमला…’, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने मराठी विवाद को पहलगाम से जोड़ा