अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले यूपी के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर अब अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिए हैं। नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को अपनी सरकार पर आरोप लगाया कि कोई भी काम बिना पैसे दिए नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्तमान सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है और लोग दुखी हैं।

गाजियाबाद के लोकल अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, नंद किशोर गुर्जर शुक्रवार को फटे कुर्ते में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, यहां उन्होंने कहा कि यह वही कुर्ता है जो गुरुवार को पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में फट गया था। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिसकर्मियों पर एक्शन नहीं होगा, वो जमीन पर ही सोएंगे।

नंद किशोर गुर्जर यह भी कहा कि कुछ अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर रखा है। उन्होंने सीएम योगी पर असम की कामाख्या देवी मंदिर जाकर तंत्र मंत्र करा दिया है। बीजेपी विधायक ने यह भी दावा किया कि एक IPS अधिकारी ने उनके खिलाफ रची जा रही गहरी साजिश की जानकारी दी है।

‘वो हमसे सेकेंड ग्रेड सिटीजन की तरह बर्ताव करते हैं, आर्मी को कुछ नहीं मानते’, कर्नल पुष्पेंद्र बाथ की पत्नी बोलीं- मेरा बेटा इस देश में नहीं रहना चाहता…

लोनी विधायक ने यह भी दावा किया कि गाजियाबाद से लोग बढ़ते क्राइम की वजह से पलायन कर रहे हैं। पुलिस लोगों की FIR नहीं दर्ज करती है और मुख्यमंत्री से कहती है कि अपराध खत्म हो गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार और पुलिस हमारा पांच मिनट का झटका झेल नहीं सकती।

न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, नंद किशोर गु्र्जर ने मीडिया से कहा, “अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं।” नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया, “अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं।”

‘तुम्हारी गोली होगी, हमारे सीने होंगे…’, BJP विधायक ने पुलिस कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी को दी चुनौती