Mainpuri Case: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के इस समय सोशल मीडिया में 130 वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। एक साथ इतने वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। जहां विपक्ष जमकर हमला बोल रहा है तो वहीं भाजपा महिला नेता ने चुप्पी साध ली है। भाजपा महिला नेता के बेटे की शादी हो चुकी है और महिला ने पति को छोड़ रखा है।
महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के इस समय सोशल मीडिया में 130 वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। भाजपा महिला नेता के बेटे की शादी हो चुकी है और महिला ने पति को छोड़ रखा है।
वहीं, अब इस पूरे मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है।
सपा चीफ ने लिखा कि ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।
अखिलेश यादव ने कहा कि यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफ़रेंस’ कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफ़रेंट’ है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक।
RSS से जुड़े इस संगठन ने विदेशी सामान के बहिष्कार का किया आह्वान; चीन को लेकर क्या कहा?
अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा के ‘नारी वंदन अभियान’ पर सवाल खड़े किए। अखिलेश ने पूछा कि भाजपा के ‘नारी-वंदन अभियान’ का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है? नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
वहीं, मैनपुरी सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के चुनाव में सब सिखा देगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए एक महिला से इस तरह से संबंध बनाना और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।
दूसरी ओर भाजपा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। साथ ही भाजपा महिला नेता ने फोन उठाना बंद कर दिया और शांत है। बता दें, कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक भाजपा नेता का हाईवे का एक अश्लील वीडियो सामने आया था। अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आ गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी की बैठक में बवाल हो गया। पढ़ें…पूरी खबर।