Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां यमुना पुल पर मरम्मत के चलते वाहनों की एंट्री बंद है। इसके बाद भी भाजपा विधायक की कार पुल से होकर गुजरी, लेकिन मजदूर की मां का शव लेकर जा रही एंबुलेंस को रोक दिया गया।
बेटों ने पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर जोड़े, काफी देर तक मिन्नतें कीं, लेकिन पुलिसकर्मी एंबुलेंस को भेजने के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद बेटे ने स्ट्रेचर सहित एम्बुलेंस से शव को उतारा और करीब 1 किमी पैदल चलकर पुल पार किया।
स्ट्रेचर को एक तरफ बेटा, तो दूसरी तरफ एम्बुलेंस ड्राइवर और चिकित्सा कर्मी पकड़े थे। इसके बाद शव को ऑटो से लेकर घर गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला कानपुर-सागर हाईवे एनएच-34 का है।
कानपुर-सागर (एनएच-34) पर यमुना नदी पर बने पुल की मरम्मत का काम शनिवार सुबह 6 बजे से शुरू हुआ। इसके चलते पुल से वाहनों की आवाजाही दो दिन के लिए रोक दी गई। शनिवार सुबह 6:44 बजे सदर विधायक मनोज प्रजापति की कार को पार कराने के लिए यमुना पुल पर लगी बैरिकेडिंग हटा दी गई।
इसके तीन घंटे बाद सुबह 9:30 बजे टेढ़ा गांव निवासी बिंदा (25) अपनी मां शिवदेवी (63) के शव को लेकर कानपुर से एम्बुलेंस में लौटे, लेकिन पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस को रोक दिया। इसके बाद बिंदा को स्ट्रेचर पर अपनी मां के शव को करीब 1 किमी तक पुल के उस पार ले जाना पड़ा। फिर उन्होंने शव को एक ऑटो में रखवाया और घर के लिए रवाना हुए।
शनिवार और रविवार पुल बन्द होने की जानकारी लगातार लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इसके बाद भी लोग नासमझी कर रहे हैं। परिवार को परिवर्तित रूट से आना चाहिए था। विधायक का वाहन निकलने सम्बन्धी कोई जानकारी नहीं है।
मेरे भाई की तबीयत ज्यादा खराब थी। उसे जिला अस्पताल हमीरपुर से कानपुर रिफर किया गया था जिसे अपने वाहन से कानपुर ले जा रहा था। उस समय पुल पूरी तरह से बन्द नहीं किया गया था। बन्द करने की तैयारी चल रही थी।
इस मामले में पीएनसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एमपी वर्मा ने कहा कि जब विधायक की गाड़ी पुल से गुजरी, उस वक्त मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ था। सिर्फ पुल बंद करने की प्रक्रिया जारी थी। वहीं, शव वाहन दोपहर में पहुंचा, जब पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था, इसलिए उसे रोका गया।
यूपी में बदले गए पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम… कहां हैं ये College, अब किस नाम से जाने जाएंगे?
वहीं लोगों ने कहा कि पुल बंद होने से 25 किमी घूमकर जाना पड़ रहा है। साइट इंजीनियर पंकज सिंह ने बताया कि 10 नंबर पिलर पर दो नई बेयरिंग लगाई गई हैं, जबकि छह की मरम्मत की गई है। दरोगा राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भारी वाहन चालकों को खासा दिक्कत हो रही है। लोडेड ट्रक इस मार्ग से नहीं निकल पा रहे हैं। जोल्हूपुर के रास्ते भेजे जा रहे हैं। हालांकि, पैदल जाने वालों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल बंद होने के बाद लोगों को कुरारा-मनकी मार्ग से कानपुर की ओर भेजा जा रहा है। यह मार्ग करीब 25 किमी लंबा है, लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसे पार करने में दो घंटे तक लग रहे हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और कई हिस्सों में पूरी सड़क ही उखड़ी हुई है। वहीं, यूपी में इस वक्त ब्राह्मण बनाम यादव का संघर्ष छिड़ा हुआ है। पढ़ें…पूरी खबर।