उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने देर रात लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा किया है। बीती रात वो लखनऊ स्थित अपनी बहन साध्वी सिंह से मिलने उनके घर पहुंची थी लेकिन जब परिवार के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने वहीं जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार ये मामला हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट का है।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने बीच बचाव किया। बताया जा रहा है कि भानवी सिंह अपनी बहन से मिलने पहुंची थी लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। साध्वी ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भानवी लगातार घर पर आकर मां-बाप और बहन को धमकाती रहती हैं। वो प्रॉपर्टी मामले में आए दिन विवाद करती रहती हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात भानवी सिंह अपनी बहन के यहां पहुंची थी लेकिन दरवाजा ने खोलने की वजह से वो भड़क गईं। हालांकि उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भानवी सिंह हंगामा करते नजर आ रही हैं। पुलिस के आने के बाद भानवी काफी मशक्कत के बाद शांत हुईं।

मैं पढ़ना चाहती हूं, लेकिन फीस नहीं जमा कर पा रहे’, CM योगी ने पूरी कर दी पंखुड़ी की ‘ख्वाहिश’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। उन्होंने राजा भैया पर अवैध संबंध, मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट में दोनों के बीच तलाक का मामला लंबित है। इस विवाद को लेकर राजा भैया ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों की शादी साल 1994 में हुई थी।

राजा भैया कुंडा के लगातार सातवीं बार निदर्लीय विधायक हैं। 2022 चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। उनको लेकर पार्टी के विधायक हैं। वो पूर्व में अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, राजनाथ सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे हैं। राजा भैया प्रतापगढ़ की भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे हैं।