Uttar Pradesh Politics News: सहारनपुर से सपा के सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी पर शब्द बाण छोड़े हैं। उन्होंने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में सपा संग गठबंधन के सवाल पर मीडिया से कहा कि यह फैसला पार्टी को करना है, हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
हालांकि जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि वो सपा से कितनी सीट मांगेंगे तो उन्होंने कहा, “मैं सपा से सीटें क्यों चाहूंगा, मैं अपनी पार्टी से सीटें चाहूंगा… हम सपा से क्यों मांगेंगे, हम कोई भिखारी हैं, जो भीख मांगेेंगे। हम भिखारी नहीं हैं कि भीख मांगेंगे…”
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम लोग अपने संगठन सृजन के कार्यक्रम में लगे हुए हैं। हम लोग बूथ लेवल तक अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं की महत्वकांक्षाएं और इच्छाएं भी हैं, राजनीति के अंदर हम उनकी इच्छाओं का दमन नहीं कर सकते।
‘सपा हमारी सीटें तय नहीं कर सकती…’, लोकसभा चुनाव का जिक्र कर इमरान मसूद ने अखिलेश को दे दी बड़ी चुनौती; कहा- 80 में से 17 वाला फॉर्मूला नहीं चलेगा
उन्होंने आगे कहा, “हमें उनकी भी इच्छाओं का सम्मान करना पड़ेगा तो हम अपने संगठन को मजबूती देकर… गठबंधन का फैसला पार्टी है लेकिन मैं अपने कार्यकर्ताओं, कांग्रेस के कार्यकर्ता के सम्मान के लिए पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ूंगा।”
#WATCH | Delhi: “…Hum koi bhikhari hai jo Samajwadi Party se bheekh mangenge?…” says Congress MP Imran Masood on being asked about seat sharing with Samajwadi Party in UP Assembly polls 2027He also says “We are engaged in strengthening our organisation at the booth level,… pic.twitter.com/UHGyqfmr8t
गठबंधन के फॉर्मूले के सवाल पर उन्होंने कहा, “फॉर्मूला तो पार्टी तय करेगी कि क्या फॉर्मूला होगा लेकिन जो फॉर्मूला लोकसभा चुनाव में था वो फॉर्मूला नहीं होगा… गठबंधन का फैसला पार्टी करेगी, हम अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा चुनाव लड़ने की है, वो चुनाव लड़ेंगे… लोकतंत्र के अंदर चुनाव लड़ना ही तो होता है, चुनाव लड़ेंगे, हमारे पास नेताओं की कमी थोड़ी न है, चुनाव लड़ेंगे… सब मजबूती के साथ लड़ेंगे।
सपा का अध्यक्ष क्या परिवार से ही बनता रहेगा? जानिए इस सवाल पर क्या बोले अखिलेश