UP Politics: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। खुर्शीद ने कहा कि जब हमने मिलकर चुनाव लड़ा तो उसकी सफलता सभी ने देखी। कांग्रेस नेता ने रविवार को मुजफ्फरनगर के दौरे पर थे।
सलमान खुर्शीद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन अभी नहीं टूटा है। जब हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा तो हमें जो सफलता मिली। इस परिणाम को सबने देखा है। इस सफलता में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की भूमिका सभी समझते हैं। कांग्रेस हाईकमान इसे ध्यान में रखते हुए ही आगे कोई फैसला लेगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस गठबंधन का परिणाम सबके सामने है। फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियां चल रही है। यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन अभी टूटा नहीं है। इस गठबंधन को लेकर पार्टी के बड़े नेता फैसला करेंगे। लेकिन पिछले चुनाव में दोनों दलों का प्रदर्शन कैसा रहा वह सबके सामने है। अब हाईकमान को आगे का फैसला लेना है।
बता दें, 2024 के लोकसभा चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। सपा-कांग्रेस गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। सपा को 37 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की।
असली नाम जमालुद्दीन, दुनिया के सामने छांगुर बाबा… यूपी में चला रहा था अवैध धर्मांतरण का रैकेट
इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनावों में भी दोनों दलों ने “यूपी के लड़के” के नारे के साथ गठबंधन किया था। हालांकि, उस चुनाव में यह गठबंधन भाजपा की लहर को रोकने में असफल रहा था और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।
2017 की असफलता के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन टूट गया था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों के चलते दोनों दलों ने गठबंधन किया और उसका एक अच्छा नतीजा सामने आया। यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन वर्तमान में एक मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। 2024 की चुनावी सफलता ने दोनों दलों को नई ताकत दी है। वहीं, शिव मंदिर के जरिए हिंदुत्व की पिच पर उतरे अखिलेश यादव? पढ़ें…पूरी खबर।