Who Is Priya Saroj: उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की तारीख तय हो गई है। 8 नवंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी से पहले 8 जून को दोनों की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

बता दें, इसी साल जनवरी में क्रिकेटर रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ था। दोनों का रोका हो चुका है और अब सगाई होने जा रही है।

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। प्रिया सरोज की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। उन्होंने मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीता था। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली प्रिया सरोज उन चार उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। प्रिया सरोज की उम्र सिर्फ 25 वर्ष 7 महीने है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से हराया था।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद उनकी बेटी प्रिया सरोज ने मछलीशहर का प्रतिनिधित्व किया और देश की दूसरी सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।

वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव की रहने वाली प्रिया सरोज पिछले 7 वर्षों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाती रही हैं। एलएलबी की डिग्री हासिल कर चुकीं प्रिया सरोज की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबिली इंस्टीट्यूट से हुई है।

कौन हैं शर्मिष्ठा पनोली? ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया पोस्ट तो कोलकाता पुलिस ने लिया एक्शन, समझिए पूरा विवाद

प्रिया सरोज के अलावा लोकसभा चुनाव में चार ऐसे उम्मीदवार रहे, जिन्होंने इस चुनाव में सबसे कम उम्र में जीत का परचम लहराया है। ये चार युवा चेहरे अब लोकसभा में नजर आते है। इन सभी के उम्र महज 25 साल है। ऐसे में आइए सबसे पहले प्रिया सरोज के बार में ही जानते हैं, तो इस वक्त चर्चाओं के केंद्र में हैं।

उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली प्रिया सरोज उन चार उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। प्रिया सरोज की उम्र सिर्फ 25 वर्ष 7 महीने है। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सांसद भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से हराया है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं। वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव की रहने वाली प्रिया सरोज पिछले 7 वर्षों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाती रही हैं। एलएलबी की डिग्री हासिल कर चुकीं प्रिया सरोज की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबिली इंस्टीट्यूट से हुई है।

प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दाखिल चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 11 लाख 25 हजार 719 रुपये बताई थी। उनके पास कुल 75000 रुपये नकद हैं। जबकि 10 लाख 18 719 रुपये बैंक में जमा हैं। प्रिया के पास 32 हजार रुपये से ज्यादा का सोना भी है।

इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर, 1997 को हुआ। वो टी20 प्रारूपों में भारत के लिए खेलते हैं। जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 20-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर उत्तर प्रदेश और अंडर-19 स्तर पर मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मार्च 2014 में 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की और उस मैच में 83 रन बनाए। उन्होंने 5 नवंबर 2016 को रणजी ट्रॉफी 2016-17 में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया।

फरवरी 2017 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने 2017 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 10 लाख में खरीदा था। जनवरी 2018 में, उन्हें आईपीएल 2018 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। वह 2018-19 के रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-चरण में उत्तर प्रदेश के लिए अग्रणी रन स्कोरर थे, जिसमें नौ मैचों में 803 रन थे। 9 अप्रैल 2023 की शाम को रिंकू सिंह ने जो किया है वो आईपीएल के इतिहास मे लिखा जा चुका है उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच मे यश दयाल को 5 गेंदों मे लगातार 5 छक्के लगा कर कोलकाता को मैच जिताने मे कामयाब हो सके। वहीं, ऑपरेश सिंदूर को लेकर टिप्पणी करने वाली शर्मिष्ठा पनोली कौन हैं। पढ़ें…पूरी खबर।