Who Is Priya Saroj: उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली प्रिया सरोज इस वक्त चर्चाओं के केंद्र में है। मीडिया रिपोर्ट में यूपी की सांसद प्रिया सरोज और टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई का दावा किया जा रहा था। लेकिन अब खुद प्रिया सरोज के पिता ने ऐसी खबरों का खंडन किया है और इस तरह की मीडिया में चल रहीं खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। प्रिया सरोज की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। उन्होंने मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीता था। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने एबीपी न्यूज से टेलीफोनिक वार्ता में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर वालों ने हमारे बड़े दामाद जो अलीगढ़ में CJM के पद पर हैं उनके पास रिंकू और प्रिया के रिश्ते को लेकर बात की। सपा विधायक तूफानी सरोज ने आगे कहा कि हम इस रिश्ते पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रहे हैं। शादी का मामला है, इसलिये अभी बहुत कुछ सोच समझकर फैसला लेना होगा लेकिन इन दोनों की सगाई की खबर सही नहीं है।

सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता का बयान ऐसे समय में आया है जब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर चल रही हैं। हालांकि, सपा विधायक ने इन सभी खबरों को अब खारिज कर दिया है, कि उनकी बेटी प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई नहीं हुई है। इन दोनों की शादी की बात ही हुई थी जिस पर विचार किया जा रहा है।

लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली प्रिया सरोज उन चार उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। प्रिया सरोज की उम्र सिर्फ 25 वर्ष 7 महीने है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से हराया था।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद उनकी बेटी प्रिया सरोज ने मछलीशहर का प्रतिनिधित्व किया और देश की दूसरी सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।

रिंकू सिंह की सपा सांसद से चल रही शादी की बात, प्रिया सरोज के पिता ने सगाई की खबरों पर भी दिया अपडेट

वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव की रहने वाली प्रिया सरोज पिछले 7 वर्षों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाती रही हैं। एलएलबी की डिग्री हासिल कर चुकीं प्रिया सरोज की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबिली इंस्टीट्यूट से हुई है।

प्रिया सरोज के अलावा लोकसभा चुनाव में चार ऐसे उम्मीदवार रहे, जिन्होंने इस चुनाव में सबसे कम उम्र में जीत का परचम लहराया है। ये चार युवा चेहरे अब लोकसभा में नजर आते है। इन सभी के उम्र महज 25 साल है। ऐसे में आइए सबसे पहले प्रिया सरोज के बार में ही जानते हैं, तो इस वक्त चर्चाओं के केंद्र में हैं।

उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली प्रिया सरोज उन चार उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्होंने सबसे कम उम्र में इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। प्रिया सरोज की उम्र सिर्फ 25 वर्ष 7 महीने है। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सांसद भोलानाथ को 35,850 वोटों के अंतर से हराया है। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं. वाराणसी के पिंडरा तहसील के करखियांव गांव की रहने वाली प्रिया सरोज पिछले 7 वर्षों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी भागीदारी निभाती रही हैं। एलएलबी की डिग्री हासिल कर चुकीं प्रिया सरोज की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबिली इंस्टीट्यूट से हुई है।

प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दाखिल चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 11 लाख 25 हजार 719 रुपये बताई थी। उनके पास कुल 75000 रुपये नकद हैं। जबकि 10 लाख 18 719 रुपये बैंक में जमा हैं। प्रिया के पास 32 हजार रुपये से ज्यादा का सोना भी है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल की पुत्रवधू शांभवी चौधरी ने इस बार चिराग पासवान की लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और महज 25 साल की उम्र में जीत का परचम लहराया है।बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाली शांभवी ने कांग्रेस के सनी हजारी को 187251 वोटों के अंतर से हराया।

शांभवी चौधरी बिहार में नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। अशोक चौधरी हाल ही में कांग्रेस से जेडीयू में शामिल हुए थे। शांभवी के दादा भी कांग्रेस में रह चुके हैं। यानी वो अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की नेता हैं। शांभवी चौधरी ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से आर्ट्स में एमए किया है।

राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली संजना जाटव ने 25 वर्ष की उम्र में जीत हासिल करने में कामयाब रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप कोली को 51,983 वोटों के अंतर से मात दी है। पिछले साल हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, उस दौरान उन्हें महज 409 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोकने वाली समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज सबसे कम उम्र में जीत दर्ज करने वाली उम्मीदवार बन गई हैं। पुष्पेंद्र सरोज की उम्र 25 साल 3 महीने है। उनका जन्म 1 मार्च 1999 को हुआ था। पुष्पेंद्र सरोज पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली पुष्पेंद्र सरोज ने इस बार 2019 में हुई पिता की हार का बदला ले लिया है। पुष्पेंद्र सरोज ने यूपी की कौशांबी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर को 1.03 लाख वोटों के अंतर से हराया है। पिछली बार यहां से इंद्रजीत सरोज की हार हुई थी।

इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर, 1997 को हुआ। वो टी20 प्रारूपों में भारत के लिए खेलते हैं। जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 20-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर उत्तर प्रदेश और अंडर-19 स्तर पर मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मार्च 2014 में 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की और उस मैच में 83 रन बनाए। उन्होंने 5 नवंबर 2016 को रणजी ट्रॉफी 2016-17 में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया।

फरवरी 2017 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने 2017 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 10 लाख में खरीदा था। जनवरी 2018 में, उन्हें आईपीएल 2018 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। वह 2018-19 के रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-चरण में उत्तर प्रदेश के लिए अग्रणी रन स्कोरर थे, जिसमें नौ मैचों में 803 रन थे। 9 अप्रैल 2023 की शाम को रिंकू सिंह ने जो किया है वो आईपीएल के इतिहास मे लिखा जा चुका है उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच मे यश दयाल को 5 गेंदों मे लगातार 5 छक्के लगा कर कोलकाता को मैच जिताने मे कामयाब हो सके।

यह भी पढ़ें-

महिलाओं को 2500 रुपये महीने, होली-दीपावली पर फ्री सिलेंडर, मौजूदा योजनाएं रहेंगी लागू… BJP ने ‘संकल्प पत्र’ में किया बड़ा वादा

दिल्ली चुनाव में प्रमुख चेहरों के पास कितनी संपत्ति? जानें उनकी नेटवर्थ