Microsoft Layoff 2025 News: टेक कंपनियों में नौकरियों की छंटनी रुकने का नाम नहीं ले रही है। साल 2023 और 2024 में टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज Microsoft, Google, HP, Meta समेत कई कंपनियों ने कई राउंड लेऑफ किया था। अब साल 2025 की शुरुआत में ही एक बार नौकरियों में छंटनी की खबर आनी शुरु हो गई है। Business Insider की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर लेऑफ की तैयारी में है।
माइक्रोसॉफ्ट द्वारा की जाने वाली नई छंटनी अलग-अलग डिपार्टमेंट से की जा सकती है। इसमें महत्वपूर्ण साइबरसिक्यॉरिटी डिवीजन भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, अपने प्रतिद्वन्दियों की राह पर चलते हुए माइक्रोसॉफ्ट इस बार अपने कर्मचारियों की परफॉर्मेंस के हिसाब से कड़ा फैसला ले सकती है।
धूम मचाने आया Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन, 512GB स्टोरेज, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स
पिछले कुछ महीनों में कंपनी के प्रबंधकों (मैनेजर) द्वारा कर्मचारियों की परफॉर्मेंस का आंकलन किया गया है। कर्मचारियों की क्षमता का मूल्यांकन 80 के स्तर तक किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने इस संभावित छंटनी की पुष्टि की।
माइक्रोसॉफ्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘माइक्रोसॉफ्ट में हम हाई परफॉर्मेंस टैलेंट पर ध्यान देते हैं। हम हमेशा लोगों को सीखने और बढ़ने में मदद करने के लिए काम करते रहे हैं। जब लोग प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो हम उचित कार्रवाई करते हैं।’
मोबाइल फोन चोरी: गूगल की थेफ्ट प्रोटेक्शन सर्विस अभी कर लें इनेबल, डिवाइस और डेटा रहेगा सिक्यॉर
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि छंटनी से कंपनी की कुल कर्मचारियों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि Microsoft आमतौर पर उन लोगों की भूमिका निभाने के लिए लोगों को काम पर रखता है जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है।
पिछले साल यानी जून 2024 तक 2,28,000 से अधिक कर्मचारियों ने माइक्रोसॉफ्ट में फुल-टाइम काम कर रहे थे।
2024 में 1,200 से अधिक टेक कंपनियों द्वारा लगभग 2,60,000 कर्मचारियों को पिंक स्लिप दी गई, जिसमें सबसे अधिक संख्या में नौकरियों में कटौती इंटेल और टेस्ला से हुई।
टेकक्रंच के तकनीकी छंटनी ट्रैकर (Tech LayOff Tracker) के अनुसार, जनवरी 2025 तक, केवल अल्ट्रूइस्ट (Altruist), एक्वा सिक्योरिटी (Aqua Security), सोलरएज टेक्नोलॉजीज (SolarEdge Technologies) और लेवल (Level) जैसे छोटी टेक कंपनियों ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है।