Sunita Williams Viral Video: सुनीता विलियम्स 9 महीने स्पेस में गुजारने के बाद करीब दो हफ्ते पहले धरती पर वापस आ गई हैं। एक तरफ जहां दुनियाभर में लोग सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर के स्पेस से सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आने की दुआएं मांग रहे थे, उनके दो प्यारे लैब्राडोर्स महीनों बाद उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। जिस तरह उनके दो कुत्तों ने घर वापसी पर उनका स्वागत किया, उसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है। NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने खुद यह वीडियो शेयर किया है। खास बात है कि Sunita Williams के इस वीडियो पर अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने भी रिएक्शन दिया है।

‘Best homecoming Ever’ कैप्शन के साथ शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता विलियम्स किस तरह उत्साहपूर्वक अपने दोनों लैब्राडोर- गनर (Gunner) और गोर्बी (Gorby) से मिलीं। दोनों, महीनों बाद दिखीं सुनीता को देखने के लिए बेकरार थे और उनकी आंखों में उत्सुकता देखी जा सकती है। दोनों ने सुनीता विलियम्स को लंबे समय तक गले लगाए रखा। सुनीता भी उन्हें प्यार करते और दुलार करती दिखीं।

क्या सुनीता विलियम्स इंडियन हैं? कहां है उनका घर? जानें माता-पिता, हस्बैंड और करियर की हर डिटेल

जैसा कि हमने बताया कि सुनीता विलियम्स 9 महीने तक स्पेस में रहने के बाद 18 मार्च 2025 को सुरक्षित धरती पर वापस लौट आईं। शुरु में सिर्फ 8 दिन के लिए अंतरिक्ष में गईं नासा अंतरिक्ष यात्री Boeing के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में आई टेक्निकल खामी के चलते इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में अटकी रहीं।

Best homecoming ever! pic.twitter.com/h1ogPh5WMR

स्पेस में रहने के दौरान, सुनीता विलियम्स ने कई बार अपने पति और कुत्तों से मिलने की उत्सुकता जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि वे अपने डॉग्स के साथ टहलना मिस करती हैं।

सुनीता विलियम्स ने 9 महीने बाद किसे गले लगाया, धरती पर लौटते ही सबसे पहले क्या खाया?

सुनीता विलियम्स का यह वीडियो X पर पोस्ट करते ही वायरल हो गया। इस पर हजारों की संख्या में रिएक्शन और व्यूज हैं। एलन मस्क ने भी हार्ट इमोजी (Heart emoji) के साथ इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। गौर करने वाली बात है कि मस्क के SpaceX के साथ साझेदारी करके ही NASA दोनों अंतरिक्ष यात्रियों विलियम्स और विलमोर को वापस धरती पर ला सकी।

विलमोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में कुल 286 दिन गुजारे जो उनके अनुमानित मिशन से 278 दिन ज्यादा है।

सुनीता विलियम्स एक अमेरिकी अंतिरक्ष यात्री और पूर्व यूएस नेवी ऑफिसर हैं। वह इतिहास की सबसे अनुभवी स्पेसवॉकर में से एक हैं। उन्होंने कुछ दिन नहीं बल्कि महीनों स्पेस में गुजारे हैं और कई स्पेसवॉक की हैं। यहां तक की स्पेस में मैराथन दौड़ भी की है। 19 सितंबर 1965 को जन्मी सुनीता विलियम्स का करियर नेवी और नासा दोनों में ही प्रेरणादायक रहा है। स्पेस के लिए अपनी लगन, साहस और उपलब्धियों के लिए विख्यात सुनीता विलियम्स का भारत से गहरा नाता है।