Surya Grahan (Solar Eclipse) March 2025 Date and Time in India: साल 2025 में चार महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होंगी, इनमें दो सूर्य ग्रहण (solar eclipses) और दो चंद्र ग्रहण (lunar eclipses) शामल हैं। साल के पहले सूर्य ग्रहण की बात करें तो यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है? क्या भारत में Solar Eclipse दिखाई देगा? जानें 2025 के पहले Partial Solar Eclipse के समय, तारीख के बारे में। साथ ही हम आपको बताएंगे कि इस सूर्य ग्रहण का नजारा आप कब और कहां देख पाएंगे।
इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा। जिसके चलते सूर्य की पूरी रोशनी पृथ्वी पर नहीं आ सकेगा। हालांकि, 2025 का पहला Eclipse एक आंशिक ग्रहण होगा यानी चांद, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा।
Chandrayaan-4 मिशन 2027 में होगा लॉन्च, पृथ्वी पर लाएगा चंद्रमा की सतह से इकट्ठे किए नमूने
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण यूरोप के अलग-अलग हिस्सों में दिखेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। बता दें कि साल 2024 में लगे दो सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखे थे।
इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक व आर्कटिक महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।
Jio का धमाका! दोबारा लॉन्च किया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और Jio Cinema फ्री
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। ग्रहण के समय चंद्रमा, कुछ समय के लिए सूर्य को ढक लेता है और पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
आपको बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से देखना सुरक्षित नहीं होता है। ग्रहण देखने के लिए हमेशा खासतौर पर डिजाइन किए गए solar eclipse glasses का इस्तेमाल करें।
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि के दिन लगता है। आंशिक सूर्य ग्रहण 2025 चैत्र अमावस्या को लग रहा है जो हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत का प्रतीक है। जानकारी के मुताबिक, यह ग्रहण दोपहर 2:21 बजे से शाम 6:14 बजे तक रहेगा और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में मीन राशि में होगा। जिसके चलते भारत में सूत काल लागू नहीं होगा, जो आमतौर पर ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है।