Surya Grahan 2025 Date Time in India Live Updates: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse 2025) आखिरकार लग गया है। आज (29 मार्च 2025) को आसमान में ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य को ढक लेता है जिसके चलते पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती। आम लोगों के साथ-साथ खगोलविद भी साल 2025 का पहला सूर्यग्रहण देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि आज लग रहा ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Parial Solar Eclipse) होगा। साल 2024 के दोनों सूर्य ग्रहण की तरह ही भारत में आज दिखने वाला Solar Eclipse भी दिखाई नहीं देगा। हम आपको बता रहे हैं हर वह जानकारी जो आने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में आपको जाननी चाहिए। अगर आप उन जगहों पर हैं जहां ग्रहण लग रहा है, वहां कैसे देखें सूर्य ग्रहण? जानिए सूर्य ग्रहण 2025 से जुड़ी हर अपडेट लाइव…

Surya Grahan 2025 Live Streaming

भारतीय समयानुसार, 29 मार्च को दोपहर 2:20 पर शुरू होगा और शाम 6:14 तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 53 मिनट तक होगी।

दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा।

भारत में 2 अगस्त 2027 वाला सूर्य ग्रहण होगा, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

इस साल का अगला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को दिखाई देगा। लेकिन यह भी भारत में नजर नहीं आएगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग गया। भारत में यह आंशिक ग्रहण नहीं नजर आया। दुनियाभर से लोगों ने इस दौरान आसमान में अद्भुत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया।

समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा सूर्य ग्रहण, देखें कैसा है अभी आसमान में नजारा

https://twitter.com/Collector140mya/status/1905958662440419814

सूर्य ग्रहण के समय आसमान में दिख रहा ऐसा नजारा, यूजर्स कैद कर रहे तस्वीरें

https://twitter.com/andersbrandt69/status/1905951410501320730

आंशिक सूर्य ग्रहण के समय आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आया चंद्रमा, रुक गई रोशनी

https://twitter.com/PhilNaylor2/status/1905943393785548992

आंशिक सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

https://twitter.com/meteofrugell/status/1905939632069410997

सूर्य ग्रहण का नजारा, आंशिक सूर्य ग्रहण अपने चरम पर

https://twitter.com/StargazingGuy1/status/1905927185174561129

https://twitter.com/jamesclementjnc/status/1905927965780709591

सूर्य ग्रहण की तस्वीरें यूजर्स के कैमरे से,

Partial Solar Eclipse 814 मिलियन से अधिक लोगों को दिखाई देगा, जो वैश्विक आबादी का 9.94 प्रतिशत है।

सूर्य ग्रहण देखना बहुत ही सुंदर होता है, लेकिन इससे पहले कि आप बाहर निकलें और सूर्य को देखें, सुनिश्चित करें कि आप सीधे सूर्य को न देख रहे हों क्योंकि इससे आपकी दृष्टि को नुकसान हो सकता है। कैमरे के लेंस, टेलिस्कोप, दूरबीन या किसी सोलर फिल्टर के माध्यम से सूर्य के किसी भी हिस्से को देखने से आपकी आँखों को चोट लगने की संभावना है।

यह बात आंशिक सूर्य ग्रहण के लिए खासतौर पर सच है, क्योंकि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकेगा। किसी भी सूर्य ग्रहण को देखने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप सूर्य को सोलर व्यूइंग ग्लासेस, जिसे ग्रहण चश्मा भी कहा जाता है, का उपयोग करके देखें या हैंडहेल्ड सोलर व्यूअर का उपयोग करें।

आपको बता दें कि सूर्य और चंद्र ग्रहण एक-दूसरे का बारीकी से अनुसरण करते हैं, आमतौर पर एक-दूसरे के दो सप्ताह के भीतर घटित होते हैं। इस बार, सूर्य ग्रहण 13-14 मार्च को हुए चंद्र ग्रहण के बाद लग रहा है। इसका रिवर्स सिनेरियो भी संभव है, जहां चंद्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण होता है।

ग्रहण को आसमान में घटित होने वाली सबसे अद्भुत खगोलीय घटना में से एक माना जाता है।

साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरु हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। इस कारण भारत में नजर नहीं आएगा।

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (First Solar Eclipse 2025) शुरु हो गया है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2.20 बजे यह आंशिक सूर्य ग्रहण शुरु हुआ।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही समय में शुरु होने वाला है। भारतीय समयानुसार, आज दोपहर 2:20 बजे आरंभ होगा और शाम 6:14 पर समाप्त होगा।

थोड़ी देर में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, घर बैठे ऐसे देखें अद्भुत Solar Eclipse

Surya Grahan 2025 Live Streaming Date, Timings: थोड़ी देर में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, घर बैठे ऐसे देखें अद्भुत Solar Eclipse

Solar eclipse देखने के लिए हमेशा सुरक्षात्मक गियर का इस्तेमाल करें, जैसे कि सूर्य ग्रहण चश्मा या हाथ में पकड़ने वाला सौर दर्शक जिसमें हानिकारक किरणों को रोकने के लिए डिज़ाइन की गई एक पतली फिल्म होती है।

इंडियन स्टैंडर्ड टाइमिंग के मुताबिक, Solar Eclipse/Surya Grahan दोपहर 2.20 पर शुरु होगा।

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण बस थोड़ी देर में शुरु होने वाला है।

यदि आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ग्रहण देखने का मौका मिल रहा है, तो याद रखें कि ग्रहण के दौरान सीधे सूर्य की ओर न देखें, क्योंकि यह आपकी दृष्टि यानी विजन को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।

Timeanddate.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, Partial Solar Eclipse 814 मिलियन से अधिक लोगों को दिखाई देगा, जो वैश्विक आबादी का 9.94 प्रतिशत है। हालांकि, लगभग 44,800 व्यक्तियों को ही चरम पर ग्रहण (eclipse at its peak) देखने का अवसर मिलेगा।

सूर्य ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें

बता दें कि कुछ जगहों पर यह सूर्य ग्रहण, सूर्योदय के साथ ही शुरु होगा, इसलिए यह दो सूर्योदय का भ्रम पैदा करेगा। जैसे ही सूर्य उगना शुरू होगा, ग्रहण पहले से ही शुरू हो जाएगा। ग्रहण समाप्त होने तक, सूर्य फिर से उगता हुआ प्रतीत होगा, जिससे यह दोहरी सूर्योदय (Double Sunrise) की घटना बन जाएगी।

29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा।

भारतीय समयानुसार, आंशिक सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:20:43 बजे शुरू होगा, शाम 4:17:27 बजे अपने अधिकतम ग्रहण तक पहुंचेगा और शाम 6:13:45 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का पूरा कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा।

रॉयल म्यूजियम ग्रीनविच के मुताबिक, एक बार जब धरती पर किसी भी जगह पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है तो उस हिस्से में अगला सूर्यग्रहण लगने में करीब 400 साल लग जाते हैं।

आज यानी 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के मुताबिक, दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) का कहना है कि जब ग्रहण की घटना हो तो आप सब उसे देख सकते हैं

https://twitter.com/NASASun/status/1905676427560698282

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी Total Solar Eclipse था।