Vivo V50 Launch Live Streaming: आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका वीवो के फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। वादे के मुताबिक, नए वीवो वी50 स्मार्टफोन को आज (17 फरवरी 2025) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की डिजाइन और कुछ फीचर्स के बारे में पहले ही जानकारी दे दी है। Vivo V50 स्मार्टफोन को आज एक ऑनलाइन इवेंट में पेश किया जाएगा। इस इवेंट को को वीवो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हम आपको बता रहे हैं वीवो वी50 के भारत में होने वाले लॉन्च इवेंट और इसके मुख्य फीचर्स के बारे में…
वीवो वी50 स्मार्टफोन को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट वीवो के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर लाइव इवेंट देख पाएंगे।
Samsung Galaxy F06 vs Moto G05: सैमसंग और मोटो के दो सस्ते फोन में टक्कर, जानें 10000 से कम में किसे खरीदना बेस्ट
वीवो वी50 स्मार्टफोन की कीमत के बारे में पहले भी लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। और डिवाइस को देश में 37,999 रुपये की कमत पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। फोन को टाइटेनियम ग्रे, रोज़ रेड और स्टारी ब्लू कलर्स में पेश किया जाएगा।
आपको याद दिला दें कि Vivo V40 स्मार्टफोन भारत में 34,999 रुपये में लॉन्च होगा।
JioHotstar Launch: एक ऐप में मिलेगा Jio और Disney+Hotstar का मजा, जल्द आ रहा नया OTT जियोहॉटस्टार, Netflix को टक्कर
फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट और वीवो द्वारा जारी टीजर्स आने वाले Vivo V50 के मुख्य फीचर्स का खुलासा हुआ है। हम आपको बता रहे हैं वीवो वी50 से जुड़ी अब तक सामने आई जानकारी के बारे में…
वीवो वी50 स्मार्टफोन में 41-डिग्री कर्वेचर के साथ एक क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है। फोन को 0.186cm बेज़ल के साथ पेश किया जाएगा। हैंडसेट में प्रोटेक्शन के लिए Diamond Shield Glass दिया जाएगा। अभी तक डिस्प्ले साइज़ के बारे में जानकारी नहीं है।
वीवो वी50 स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि वीवो वी40 में भी इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था।
वीवो वी50 स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स की जानकारी कंपनी ने पहले ही दे दी है। वीवो के इस हैंडसेट में OIS, ऑरा लाइट और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 50MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। डिवाइस को 50MP फ्रंट कैमरा के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
वीवो वी50 स्मार्टफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि 6000mAh बैटरी के साथ आने वाला यह सबसे स्लिम फोन है। हैंडसेट में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
वीवो वी50 स्मार्टफोन को ऐंड्रॉयड 15 बेस्ड FunTouch OS 15 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
वीवो वी50 स्मार्टफोन में Circle to Search, AI Transcript, AI Live Call Translation जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स होने की पुष्टि कंपनी ने पहले ही कर दी है।