Crocodile Fight Elephant Viral Video: मगरमच्छ पानी पी रहे हाथी का शिकार करने की कोशिश कर रहा था मगर गजराज ने महज 5 सेकेंड उसकी चटनी बना दी, हैरान करने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, चलिए बताते हैं हुआ क्या था।
दरअसल, जंगल में जीवित रहना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि कब कहां से हमला हो जाए ये कहना नामुमकिन है। पानी पीते समय भी सावधानी बरतनी होती है, क्योंकि शिकारी भी पानी में बैठे रहते हैं। इसी तरह एक हाथी और मगरमच्छ के बीच लड़ाई का वीडियो सामने आया है। हुआ यूं कि हाथियों का एक झुंड नदी के किनारे पानी पी रहा था।
दरअसल, सभी हाथी सावधानी से पानी पी रहे थे लेकिन इस नदी में एक मगरमच्छ बैठा हुआ था। इसी बीच मौका मिलते ही उसने एक हाथी के बच्चे पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने हाथी की सूंड पकड़कर उसे नीचे खींच लिया और देखिये इस लड़ाई में आगे क्या हुआ। इस वीडियो का अंत देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। अफ्रीकी देश जाम्बिया से मादा हाथी और मगरमच्छ के बीच लड़ाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक हथिनी अपने बच्चे को मगरमच्छ के हमले से बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। दोनों दिग्गजों की लड़ाई को एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
महाराष्ट्र के पालघर में शिकार करने गए दोस्त, सूअर समझकर जिसे मारी गोली वह निकला कोई और, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश
आइए जानें कि इस जंग का परिणाम क्या रहा और किसका पलड़ा भारी रहा?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ हाथी के बच्चे पर हमला करने की कोशिश कर रहा है। यह देखकर मादा हाथी ने मगरमच्छ पर हमला कर दिया और दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। हमले के बाद हाथी ने मगरमच्छ को पानी में मारना शुरू कर दिया। इस मादा हाथी ने मगरमच्छ को अपनी सूंड से मारा। इस बीच इस मगरमच्छ ने हाथी के चंगुल से छूटने की बहुत कोशिश की लेकिन वह हाथी के चंगुल से बच नहीं सका। कुछ देर बाद हाथी मगरमच्छ को पानी के किनारे ले आया फिर मगरमच्छ शांत हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी वजह से या तो उसकी मौत हो गई होगी या उसे गंभीर चोटें आई होंगी।
बता दें कि एक जंगली हाथी का वजन आमतौर पर 5 से 6 हजार किलोग्राम होता है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इतना वजन बढ़ने के बाद उस मगरमच्छ की हालत क्या होगी। कुल मिलाकर इस लड़ाई में मादा हाथी ने बाजी मार ली।इस वीडियो को सोशल मीडिया पर Anytimemothernature नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग अब इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, आपकी क्या राय है?
रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहा था 24 साल का शख्स, अचानक आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ वह कलेजा कंपा रहा, दोस्तों की निकल गई चीख
A post shared by Raw footage from mother nature? (@anytimemothernature)