जर्मनी की एक महिला ने 66 साल की उम्र में बच्चे को जन्म दिया है। इतिहासकार और संग्रहालय निदेशक एलेक्जेंड्रा हिल्डेब्रांट ने अपने 10वें बच्चे को जन्म दिया है। हैरानी की बात यह है कि महिला ने अपने पहले बच्चे के जन्म के 45 साल बाद अपने दसवें बच्चे को जन्म दिया वो भी नैचुरल तरीके से गर्भधारण कर।

बर्लिन में चेकपॉइंट चार्ली में वॉल म्यूजियम की मालिक और संचालक हिल्डेब्रांट ने 19 मार्च को बर्लिन के चैरिटे अस्पताल में अपने बेटे फिलिप को जन्म दिया। सिजेरियन सेक्शन द्वारा जन्मा बच्चा सात पाउंड और 13 औंस वजन का था। फॉक्स न्यूज के अनुसार, चिकित्सा कारणों से जन्म के तुरंत बाद उसे इनक्यूबेटर में रखा गया था।

हिल्डेब्रांट ने टुडे को बताया, “एक बड़ा परिवार न केवल अद्भुत होता है बल्कि सबसे बढ़कर यह बच्चों की सही परवरिश के लिए महत्वपूर्ण है।” अपनी उम्र के बावजूद, हिल्डेब्रांट ने बताया कि वह फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के इस्तेमाल के बिना नैचुरल तरीके से प्रेग्नेंट हुईं।

जब उनसे उनकी उम्र में गर्भधारण को मैनेज करने के रहस्य के बारे में पूछा गया तो हिल्डेब्रांट ने बताया कि उन्होंने एक सक्रिय जीवनशैली बनाए रखी और कभी भी किसी भी तरह के गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने टुडे को बताया, “मैं बहुत स्वस्थ भोजन करती हूँ, नियमित रूप से एक घंटे तक तैरती हूं, दो घंटे दौड़ती हूं, धूम्रपान या शराब नहीं पीती हूं और मैंने कभी भी गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं किया है।”

पढ़ें- देशभर के मौसम का हाल

1977 में हिल्डेब्रांट का पहला बच्चा हुआ और बाद में 50 के दशक में वह फिर से मां बनीं, उन्होंने सी-सेक्शन के ज़रिए आठ और बच्चों को जन्म दिया। उनके बड़े परिवार में उनकी सबसे बड़ी बेटी, 45 वर्षीय स्वेतलाना और 36 वर्षीय आर्टिओम शामिल हैं। छोटे बच्चे, जुड़वाँ बच्चे एलिज़ाबेथ और मैक्सिमिलियन 12 साल के हैं। इसके साथ ही एलेक्जेंड्रा (10 साल), लियोपोल्ड (8 साल), ऐना (7 साल), मारिया (4 साल) और कैथरीना 2 की है।

यह पहली घटना नहीं है जब किसी बुज़ुर्ग महिला ने बच्चे को जन्म दिया हो। 2023 में युगांडा की सफ़ीना नामुकवाया ने 70 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिसके बाद साल 2020 में उन्होंने फिर एक बच्ची को जन्म दिया था।  पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स