Google Trends: किराए के मकानों में रहने वाले लोगों के लिए जीवन काफी कठिन होता जा रहा है। ये मामला अपने देश तक ही सीमित नहीं रहा ये अब पड़ोसी मुल्क चीन में भी देखने को मिलता है। इसके पीछे मुख्य वजह बढ़ते किराए को बताया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कोई न कोई तरकीब निकाल ही लेते हैं। ऐसे में चीन की एक महिला का जुगाड़ इन दिनों लोगों के बीच में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
चीन के हुनान में यांग 18 साल की लड़की ने किराए पर अपार्टमेंट लेने की बजाय अपने ऑफ के बाथरूम को रहने के लिए तैयार कर लिया है। हुनान ने बाथरूम को ही अपना घर बना लिया है। उसने अपने जीवन को इस अनोखे तरीके से रहने के लिए ढाल लिया है। अपने ऑफिस के बाथरूम में रहने के लिए यांग अपने बॉस को हर महीने 545 रुपये (50 युआन) देती है।
एक फर्नीचर स्टोर में यांग काम करती है। जहां उसको काम करने के 27,00 युआन मिलते हैं। ऐसे में यांग ने बढ़ते किराए से निजात पाने के लिए ये अनोखा तरीका अपनाया है। अभी तक उसको किराए के तौर पर 800 युआन देने पड़ते थे। जो अब इतना बचा लेती है। यांग ने बाथरूम को रहने लायक बनाने के लिए उसमें प्राइवेसी को देखते हुए चारो तरफ पर्दे लगाए। एक फोल्डिंग बेड खरीदा। जिस पर वो आराम से सो सकती है। दिन वो पर्दा और बेड हटा देती है। यांग बाथरूम को साफ करके वहीं खाना भी बनाती है। इसके साथ ही कपड़ा धुलकर छत पर आराम से सुखा लेती है।
दक्षिण अफ्रीका में एयर शो के दौरान पायलट की मौत, खौफनाक वीडियो वायरल
यांग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो Douyin पर साझा करती हैं, यहां उनके 16 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वो अपनी दैनिक दिनचर्या को शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो साफ-सफाई बनाए रखती हैं। यहां यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया मिलती है। कुछ लोग यांग की इस बचत नीति का तारीफ करते हैं। वहीं कुछ यूजर इसे अजीब समझ रहे हैं।